Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर आज हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जुहू में है आलीशान घर

Ekta Kapoor Birthday: बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) को ‘टीवी क्वीन’(TV Queen) कहा जाता है। अभिनेता जितेन्द्र(Jitendra) की बेटी एकता कपूर फिल्म और टीवी जगत की दमदार शख्सियतों में से एक हैं। डेली सोप्स और फिल्मों के बाद अब वेब सीरिज की दुनिया में भी एकता कपूर (Ekta Kapoor) सफलता के झंडे चुकी […]

Ekta Kapoor Birthday: बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) को ‘टीवी क्वीन’(TV Queen) कहा जाता है। अभिनेता जितेन्द्र(Jitendra) की बेटी एकता कपूर फिल्म और टीवी जगत की दमदार शख्सियतों में से एक हैं।

डेली सोप्स और फिल्मों के बाद अब वेब सीरिज की दुनिया में भी एकता कपूर (Ekta Kapoor) सफलता के झंडे चुकी हैं।  आज एकता अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। 7 जून 1975 को जन्मीं एकता कपूर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।

जब उनका पहला सीरियल ‘हम पांच’ ज़ी टीवी पर ऑन एयर हुआ था। हांलाकि एकता ने 17 साल की उम्र में ही काम करना शुरु कर दिया था। एकता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वो 17 साल की हुईं तब पापा जितेन्द्र ने उनसे कहा था कि या तो शादी कर लो या फिर कुछ काम करो।

पापा की इन बातों को सुनकर ही एकता ने कुछ करने की ठानी। उन्होंने एड फिल्म मेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप की, जहां बाद में एकता जॉब करने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज एकता 13 मिलियन डॉलर्स यानि तकरीबन 95 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है।

उनकी मासिक आय 1 करोड़ के करीब है। इस हिसाब से एकता सालभर में 12 करोड़ की रुपये की कमाई करती हैं। 46 साल की एकता कपूर सिंगल मॉम हैं। साल 2019 में सेरोगेसी के जरिये एकता के बेटे रावि का जन्म हुआ था। काम के साथ-साथ अपने नन्हें बेटे की परवरिश में एकता बिजी रहती हैं।

हांलाकि एक वक्त था जब एकता घर बसाना चाहती थीं। 22 साल की उम्र में वह शादी करके सेटल होना चाहती थीं, लेकिन फिर करियर में उड़ान भरने के चक्कर में एकता ने शादी के ख्याल को दिमाग से निकाल दिया।

 

यहाँ पढ़िए – Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कही दिल की बात, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

 

 

लग्ज़री लाइफ स्टाइल की शौकिन एकता कपूर मुंबई में अपने बेटे रावि और माता-पिता जितेन्द्र और शोभा कपूर के साथ उनके बंगले ‘कृष्णा’ में रहती हैं। साथ में भाई तुषार कपूर, भतीजे लक्ष्य और बेटे रवि कपूर भी उनके साथ यहीं रहते हैं।

एकता के बंगले ‘कृष्णा’ का दूसरा नाम प्रेम मिलन भी है। जुहू जैसे पॉश इलाके में स्थित इस महलनुमा बंगले की कीमत 7 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। एकता का ये बंगला स्टार स्टडिड पार्टियों के लिये मशहूर है।

 

यहाँ पढ़िए –  Video: मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

 

 

गणपति उत्सव और दीवाली के मौके पर एकता अपने घर में बॉलीवुड और टीवी फ्रेंड्स के लिए पार्टीज़ होस्ट करती हैं। एकता के सोशल मीडिया पोस्ट में उनके घर की झलक भी देखने को मिलती है। अंदर से उनका घर बेहद आलिशान है। मंहगे और लग्ज़री फर्नीचर्स से एकता ने अपना घर सजाया है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jun 07, 2022 10:25 AM