Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं।
हाल ही में अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने लिखा है, आ रही हूं गर्दा उड़ाने, कुछ नया लेकर जो पहले कभी नहीं किया है।’ इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही पोस्टर भी साझा किया है जिस पर लिखा है ‘रॉकेट जवानी’ (Rocket Jawani), एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – Bhojpuri Song: इस हसीना संग फरार हुए खेसारी लाल यादव, कहा- ठीक है!
और पढ़िए – Bhojpuri Video: प्राची सिंह ने नहाते हुए पानी में लगाई आग, फैंस हुए बेकाबू
अपने पोस्ट में उन्होंने फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर आदिल को भी टैग किया है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं एक्ट्रेस बॉलीवुड की दुनिया में कुछ बड़ा करने वाली हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस सलीम मर्चेंट की म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं। इसम्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव के साथ नजर आई थीं।
भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है। सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। जिसका असर एक्ट्रेस के करियर ग्राफ पर बखूबी देखने को मिल रहा है।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें