---विज्ञापन---

विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर की प्रेग्नेंसी से उठाया पर्दा ! वायरल हो रही एक्टर की पोस्ट

Vikrant Massey Announced Sheetal Thakur Pregnancy: हाल ही में खबर आई थी बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी दी थी। हालांकि खुद एक्टर की तरफ से इसको लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई थी लेकिन अब उन्होंने भी इस खबर […]

vikrant massey and wife actor sheetal thakur
vikrant massey and wife actor sheetal thakur

Vikrant Massey Announced Sheetal Thakur Pregnancy: हाल ही में खबर आई थी बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी दी थी। हालांकि खुद एक्टर की तरफ से इसको लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई थी लेकिन अब उन्होंने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। जी हां एक्टर और उनकी वाइफ जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

जल्द पैरेंट्स बनेंगे विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर (Vikrant Massey Announced Sheetal Thakur Pregnancy)

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ पर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। खबरों की मानें तो विक्रांत और शीतल ठाकुर एक-दूसरे को साल 2015 से जानते थे। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 फरवरी साल 2022 में बेहद ही सिंपल तरीके से अपने घर में शादी की थी। इस शादी में बेहद ही खास लोग मौजूद थे। अब करीब डेढ़ साल बाद उनके घर से खुशखबरी आई है।

एक्टर ने किया खुलासा

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा-न्यू बिगनिंग। एक्टर की पोस्ट सामने आने के बाद से उनके अकाउंट पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को विश करने में जुट गए हैं। अब हर किसी को उनके बेबी को लेकर एक्साइटमेंट है।

एक्टर का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत जल्द ही ‘सेक्टर 36′, ’12वीं फेल’, ‘यार जिगरी’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा भी एक्टर की पाइप लाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं एक्टर ही हालिया रिलीज ‘मेड इन हेवन’, ‘गैसलाइट’ और ‘मुंबईकर’ थीं।

First published on: Sep 24, 2023 12:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.