---विज्ञापन---

करोड़ों लोगों का इंतजार खत्म, अब ‘बाहुबली’ की एक्ट्रेस खोलेंगीं 11 लोगों की मौत का राज

Aakhri Sach Release On Disney Plus Hotstar : ओटीटी प्लेटफार्म वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री को देखना लोग खूब पसंद करते हैं। खासकर जब कोई वेब सीरीज रियाल इंसिडेंट्स पर बेस्ड होती है तो उसे फैंस ज्यादा देखना पसंद करते हैं। इसी बीच दिल्ली के बुराड़ी केस पर भी एक वेब सीरीज आने जा रही है। जिसका […]

Aakhri Sach Release On Disney Plus Hotstar
Image Credit :Google

Aakhri Sach Release On Disney Plus Hotstar : ओटीटी प्लेटफार्म वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री को देखना लोग खूब पसंद करते हैं। खासकर जब कोई वेब सीरीज रियाल इंसिडेंट्स पर बेस्ड होती है तो उसे फैंस ज्यादा देखना पसंद करते हैं। इसी बीच दिल्ली के बुराड़ी केस पर भी एक वेब सीरीज आने जा रही है। जिसका नाम है ‘आखिरी सच’। इस वेब सीरीज को देखने के लिए अभी से ही लोगों के बीच क्रेज देखा जा रहा है। हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने वेब सीरीज से जुड़ा एक वीडियो भी अपने ऑफिसियल पेज पर शेयर किया था।

11 लोगों ने लगाई थी फांसी (Aakhri Sach)

इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए वेब सीरीज के वीडियो में देखा जा सकता है कि, उसमे घर की और घर के आस-पास की फुटेज दिखाई गई है। जो काफी डराने वाली है। इसके साथ ही वीडियो में परिवार को भी दिखाया गया है। हर कोई बुराड़ी केस के बारे में जानता हैं जिसमें एक ही घर में एक साथ 11 सदस्यों ने फांसी लगा ली थी। इस केस ने न केवल दिल्ली को बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया था। एक परिवार कैसे एक पल में ही उजाड़ जाता है इससे हर इसी का दिल देहल गया था।

यह भी पढ़े: फिल्म Gadar 2 ने सनी और ईशा को लाया एक साथ, पहली बार हेमा मालिनी की बेटियों के साथ सेलिब्रेट करेंगे रक्षाबंधन का त्योहार

इस दिन होगी रिलीज

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने जो विसो शेयर किया था उन्होंने उसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि- वार्निंग, कमजोर दिल वाले लोगों के लिए ये तस्वीरें और दृश्य नहीं है। कॉशन के साथ ही आगे बढ़े। 25 अगस्त से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें ‘आखिरी सच’ जिसे हिंदी, बंगाली, कन्नड़स तमिल, तेलुगू, मराठी और मलियालम में रिलिक किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स पर है डॉक्युमेंट्री

बता दें वेब सीरीज की जो वीडियो सामने आई है उस पर लोगों के खूब रिएक्शन देखने को मोल रहे हैं। फैंस का कहना है हम इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये भी कहा किइस वेब सीरीज को पंजाबी में भी रिलीज करिए। इस वेब सीरीज का ट्रेलर भी खूब पसंद किया गया था। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि, कि इस केस पर जब नेटफ्लिक्स पहले से ही एक डिटेल्ड डॉक्युमेंट्री बन चुकी है तो इसपर फिक्शनल वेब सीरीज बनाने की क्या जरूरत है। मालूम हो कि, कुछ टाइम पहले नेटफ्लिक्स ने भी बुराड़ी केस पर हाउस ऑफ सीक्रेट नाम की डॉक्युमेंट्री बनाई थी जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

First published on: Aug 20, 2023 11:06 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.