---विज्ञापन---

ग्रीस की हसीन वादियों में परवान चढ़ा निक-प्रियंका का प्यार, बेहद दिलचस्प है दोनों की Love Story

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार है। इस जोड़ी को जब फैंस एक साथ देखते हैं तो खुशी से झूम उठते हैं। कहा जाता है कि, प्रियंका चोपड़ा को पाने के लिए निक जोनस ने कई बार उन्हें […]

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary
Image Credit : Instagram

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार है। इस जोड़ी को जब फैंस एक साथ देखते हैं तो खुशी से झूम उठते हैं। कहा जाता है कि, प्रियंका चोपड़ा को पाने के लिए निक जोनस ने कई बार उन्हें प्रपोज किया था। वहीं आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं और इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे दोनों की लव-स्टोरी के बारे में कुछ बाते।

यह भी पढ़ें : Rashmika और Vijay की खुल गई पोल, एक हिंट से मिल गया दोनों के प्यार का सबूत!

इस तरह हुई थी दोस्ती की शुरुआत (Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary)

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 1982 में हुआ और निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 में हुआ और निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक जोनस पेशे से सिंगर हैं और उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर म्यूजिकल ग्रुप बनाया जो आज काफी फेमस है। फिर साल 2016 में एक दिन निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को लिखा कि, ‘कई दोस्तों ने मुझे कहा कि मुझे आपसे मिलना चाहिए आपको क्या लगता है?’ धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती को हो गई।

पहली मुलाकात में निक ने कही ये बात 

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की साल 2017 में निक जोनस से मुलाकात हुई। आपको बता दें, दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई। इस दौरान निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को देखते ही कहा कि, ‘आप सच में ऐसे ही हो, मेरी पूरी जिंदगी में आने से पहले आप कहां थी।’ इसके बाद दोनों की कई दफा मुलाकात हुई और एक-दूसरे को समझना शुरू किया। दो मुलाकात के बाद तीसरी मुलाकात हुई जो कि बेहद यादगार रही।

खास अंदाज में निक ने किया था प्रपोज

निक जोनस (Nick Jonas) ने तीसरी मुलाकात में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को प्रपोज कर दिया। इसके साथ उन्होंने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की। निक ने कहा था कि, ‘मैं अपने घुटने पर बैठकर एक बार फिर कहता हूं। क्या आप मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी बनाकर मुझसे शादी करोगी।’ इसके बाद निक जोनस ने कहा, ‘अब मैं यह रिंग आपकी उंगली में पहनाने जा रहा हूं अगर आपको कोई परेशानी नहीं है।’ और फिर प्रियंका ने हां कर दी।

इस दिन की थी ग्रैंड शादी

वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हुई, लेकिन कहते हैं प्यार जिससे हो, वो मिल ही जाता है और प्यार में सब जायस है। बस फिर दोनों ने 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई। ये एक ग्रैंड शादी थी जिसमें सिनेमा जगत के तमात सितारों ने शिरकत की थी। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। वहीं आज प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ बेहद खुश हैं।

First published on: Dec 01, 2023 08:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.