---विज्ञापन---

इंतजार खत्म! फाइनली परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया शादी का वीडियो, राघव चड्ढा के लिए तैयार किया था खास सरप्राइज

Parineeti-Raghav Wedding Video : राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के फेमस लीला पैलेज में धूमधाम से शादी की थी। शादी में सिक्योरिटी के इतने सख्स इंतजाम थे कि किसी भी फंक्शन से दुल्हा-दुल्हन की फोटोज लीक नहीं हो पाईं थीं। बाद […]

Parineeti-Raghav Wedding Video
Image Credit : Instagram

Parineeti-Raghav Wedding Video : राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के फेमस लीला पैलेज में धूमधाम से शादी की थी। शादी में सिक्योरिटी के इतने सख्स इंतजाम थे कि किसी भी फंक्शन से दुल्हा-दुल्हन की फोटोज लीक नहीं हो पाईं थीं। बाद में खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलक दिखाई थी। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी पूरी शादी की झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

राघव-परिणीति की शादी का ट्रेंड (Parineeti-Raghav Wedding Video)

दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव ही छाए हुए हैं। फैंस कब से दोनों की शादी की झलक देखने के लिए तरस रहे थे। लोग देखना चाहते थे की कैसे उनके फेवरेट कपल ने शादी की है। लोग ये जानना चाहते है कि, उन्होंने किस तरह से मस्ती की और कैसे शादी की रस्मों को निभाया। वहीं अब एक्ट्रेस परिणीति ने सभी का इंतजार खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें : लीक हो गया परिणीति-राघव की हल्दी रस्म का वीडियो, शादी से भी ज्यादा खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

परिणीति ने की शादी में खूब मस्ती (Parineeti-Raghav Wedding Video)

बता दें हाल ही में परणिति ने अपनी शादी का एक वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनकी इस वीडियो में पूरी शादी की झलक देखने को मिल रही है। किस तरह से परिणीति, राघव के सामने आती हैं और कैसे वो खुद उनके पास जा रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी में खूब मस्ती की है। साथ ही शादी के दौरान राघव भी परिणीति के साथ काफी रोमेंटिक नजर आ रहे हैं।

लिखा प्यार सा कैप्शन

वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने राघव पर प्यार जताते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरे पति को…’। अब फैंस इस वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और इस पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं।

First published on: Sep 29, 2023 05:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.