---विज्ञापन---

लीक हो गया परिणीति-राघव की हल्दी रस्म का वीडियो, शादी से भी ज्यादा खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

Parineeti-Raghav Haldi Ceremony: राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के फेमस लीला पैलेज में धूमधाम से शादी की थी। शादी में सिक्योरिटी के इतने सख्स इंतजाम थे कि किसी भी फंक्शन से दुल्हा-दुल्हन की फोटोज लीक नहीं हो पाईं थीं। बाद में […]

Parineeti-Raghav Haldi Ceremony
Parineeti-Raghav Haldi Ceremony

Parineeti-Raghav Haldi Ceremony: राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के फेमस लीला पैलेज में धूमधाम से शादी की थी। शादी में सिक्योरिटी के इतने सख्स इंतजाम थे कि किसी भी फंक्शन से दुल्हा-दुल्हन की फोटोज लीक नहीं हो पाईं थीं। बाद में खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलक दिखाई थी। अब इस वक्त सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति चोपड़ा की हल्दी सेरमनी की फोटोज हवा की तरह फैल रही हैं।

राघव-परिणीति की हल्दी रस्म (Parineeti-Raghav Haldi Ceremony)

दरअसल इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें परिणीति-राघव की हल्दी की रस्म निभाई जा रही है। वीडियो को कपल ने अपने ऑफिशियल पेज से पोस्ट नहीं किया है इसलिए देखने से ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो किसी ने लीक कर दिया है। जहां फैंस दोनों की एक झलक पाने को तरस रहे थे वहीं पहले कपल ने शादी की फोटो शेयर कर दीं और अब किसी ने हल्दी की रस्म की फोटो।

हल्दी सेरेमनी की वीडियो वायरल

बात करें रस्म की तो सजे-धजे वेन्यु पर राघव और परिणीति काफी सारे मेहमानों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल को वहां मौजूद लोग हल्दी लगा रहे हैं। इस दौरान जहां परिणीति चोपड़ा ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है तो वहीं राघव यैलो प्रिंटेड कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। दुल्हे राजा ने ग्लासेस भी लगाए हैं। इस दौरान एक शख्स परिणीति चोपड़ा के हल्दी भी लगा रहा है और एक्ट्रेस फुल ऑन मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट करने लगे। परिणीति और राघव के क्यूट लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कई फोटोज हो चुकी हैं वायरल

इससे पहले एक्ट्रेस की संगीत नाइट, शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज को जमकर शेयर और लाइक किया। कुछ ही घंटों में कपल की फोटो हवा की तरह वायरल हो गई थी। शादी में जहां परिणीति चोपड़ा ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लंहगा पहना था तो वहीं राघव चड्ढा ने अपने मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट कैरी किया था।

First published on: Sep 29, 2023 05:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.