---विज्ञापन---

उज्जैन पहुंचे Raghav Chadha-Parineeti Chopra, साथ में लिया महाकालेश्वर का आशीर्वाद, देखें VIDEO

Parineeti Chopra Raghav Chadha : बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। इसके साथ ही लोग परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को जल्द ही शादी करते हुए देखना चाहते हैं। इसी बीच […]

parineeti chopra,raghav chadha , parineeti chopra raghav chadha
Image Credit : Twitter

Parineeti Chopra Raghav Chadha : बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। इसके साथ ही लोग परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को जल्द ही शादी करते हुए देखना चाहते हैं। इसी बीच दोनों अपनी शादी से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां दोनों ने नंदी हॉल से की पूजा की और साथ ही महाकाल का आशीर्वाद लिया।

दोनों ने की महाकालेश्वर की पूजा अर्चना (Parineeti Chopra Raghav Chadha)

बता दें शनिवार 26 अगस्त को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कपल की फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं वीडियो में दोनों महाकाल के दर्शन और पूजा करते हुए दिखाई दें रहे हैं। इस दौरान परिणीति ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई और उन्होंने सिर पर पल्लू भी रखा हुआ हैं। साथ ही राघव चड्ढा कुर्ते के साथ धोती पहने नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इस चर्चित मूवी की लीड एक्ट्रेस ने खरीदा Sushant Singh Rajput का घर, तीन साल से कोई नहीं था खरीदार

परिणीति हैं महाकाल की बड़ी भक्त

परिणीति के बारे में बात करते हुए महाकाल मंदिर के पंडित यश गुरु ने बताया कि ‘परिणीति महाकाल की बड़ी भक्त हैं। पंडित जी ने आगे कहा कि पिछले साल 26 दिसंबर 2022 को भी एक्ट्रेस बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थीं। उन्होंने आगे बताया कि राघव और परिणीति चोपड़ा ने नंदी हॉल में अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल की खास पूजन-अर्चन की। इसके साथ ही श्री सूक्त का पाठ भी किया।

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

बात करें परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस को जल्द ही अमर सिंह चमकीला के जीवन पर बन रही फिल्म ‘चमकीला’ में देखा जाएगा । बता दें इस फिल्म का ट्रेलर 30 मई को रिलीज हो चूका है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था और अपना प्यार भी दिया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।

First published on: Aug 26, 2023 06:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.