Malti Chauhan Death Case: अपने देसी अंदाज में लोगों का मनोरंजन करने वाली यूट्यूबर मालती चौहान की अचानक मौत से उनके फैंस काफी हैरान हैं। बीते दिन यूट्यूबर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें यह साफ हुआ है कि उन्होंने आत्महत्या की है। मालती चौहान (Malti Chauhan Death Case) का केस दिन-पे-दिन पेचिंदा होता जा रहा है। मौत से पहले अपने आखरी वीडियो में मालती ने अपने पति विष्णु राज चौहान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा उनके पिता ने भी विष्णु पर उनकी बेटे के साथ मारपीट करने और घरेलू हिंसा करने का संगीन आरोप लगाए थे। मालती चौहान केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विष्णु राज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि मालती की मौत उनके पति की बेवफाई की वजह से हुई है।
यह भी पढ़ें- कौन है मिस्ट्री गर्ल राधिका? जिसकी याद में जेल में तड़प रहा मालती चौहान का पति!
मौत के बाद ससूराल वालों ने दिखाया रंग (Malti Chauhan Death Case)
वहीं, अब इस पूरे मामले में मालती के ससूराल वालों ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जब उनसे पूछा गया कि मालती की मौत का जिम्मेदार क्या विष्णु है? जिसके जवाब में उन्होंने कुछ न बोलते हुए सवाल से पल्ला झाड़ लिया। इसके अलावा मालती के ससूराल पक्ष वालों को कहना है कि उन्हें नहीं पता कि मालती ने आत्महत्या क्यों की। वो खुद इस घटना खुद काफी हैरान हैं। वहीं, इस पूरे केस में ‘भोजपुरिया भौजी’ के बाद राधिका की एंट्री हो गई है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि राधिका की वजह से ही मालती ने आत्महत्या की है।
जेल में विष्णु को सता रही राधिका की याद (Malti Chauhan Death Case)
लोगों की मानें तो राधिका नाम की लड़की के साथ विष्णु का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से मालती ने मौत को गले लगा लिया। वही, अब जेल में मालती का पति राधिका की याद में तड़प रहा है। जी हां, जेल में विष्णु को राधिका की याद सता रही है। इस पूरे मामले में लोगों ने विष्णु के ऊपर आरोप लगाया था कि उसने ही मालती की हत्या की है। वहीं, एक बार जब विष्णु से पूछा गया था कि क्या राधिका नाम की लड़की के साथ उसका कोई रिश्ता है, तब उसने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।
राधिका की तलाश में जुटी यूपी पुलिस
मगर अपने आखिरी वीडियो में मालती ने यह आरोप लगाया था कि उसके पति का राधिका के साथ अवैध संबंध है, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनकी मौत होती है तो उसका जिम्मेदार उनका पति होगा। वहीं, अब इस केस में ‘भोजपुरिया भौजी’ के बाद राधिका की एंट्री हो गई है। यूपी पुलिस भी मालती चौहान केस में पूछताछ करने के लिए राधिका की तलाश कर रही है। मगर अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। राधिका अब कर फरार है। वहीं, विष्णु राज पुलिस की हिरासत में है और पुलिस उससे इस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।