Indian-Idol: टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की ज्वार में एक सड़क हादसे में मौत (Indian-Idol) हो गई। नितिन के पिता रजिंद्र कुमारअपनी कार के पास खड़े थे। अचानक पीछे से आ रहे एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद आरोपी को लोगों को घटनास्थल पर ही धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात लगभग आठ बजे अंब-नादौन मार्ग की है।
यह भी पढ़ें- जब Rekha ने मशहूर एक्ट्रेस को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, घंटों तक नहीं रुके थे आंसू
कार को मारी जोरदार टक्कर
रिपोर्ट्स की मानें तो, रजिंद्र कुमार किसी निजी काम के चलते ज्वार आए हुए थे। वापस लौटते वक्त ज्वार में नेशनल हाईवे के किनारे एक ढाबे पर अपनी कार खड़ी कर वह बाहर निकले कि तभी तेजी से आ रहे एक वाहन ने उन्हें और उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रुप से घायल हो गए।
डॉक्टर ने क्षेत्रीय अस्पताल किया रैफर
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मगर स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसे धर दबोचा। रजिंद्र कुमार को गंभीर स्थिति में निजी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया।
रास्ते में ही तोड़ा दम
मगर ऊना पहुंचने से पहले रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले में जानकारी देते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।