---विज्ञापन---

Fukrey 3 Collection Day 11: फुकरों की फुकरापंती बरकरार, कमाई इतनी छुड़ाए सबके छक्के

Fukrey 3 Box Office Collection Day 11: आपको भी कॉमेडी को ओवरडोज लेना हो तो ‘फुकरे 3’ आपके लिए एक बेस्ट मूवी है। जी हां, इस फिल्म में फुकरों की फुकरापंती ने ऐसा धमाल मचाया हुआ है कि आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इस फिल्म में हनी, चूचा, भोली पंजाबन और पंडित […]

Fukrey 3 Box Office Collection Day 11
Image Credit : Google

Fukrey 3 Box Office Collection Day 11: आपको भी कॉमेडी को ओवरडोज लेना हो तो ‘फुकरे 3’ आपके लिए एक बेस्ट मूवी है। जी हां, इस फिल्म में फुकरों की फुकरापंती ने ऐसा धमाल मचाया हुआ है कि आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इस फिल्म में हनी, चूचा, भोली पंजाबन और पंडित जी की भी वापसी हुई है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। ‘फुकरे 3’ ‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट जिसमें कॉमेडी बेशुमार है। अब फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं, तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

‘फुकरे 3’ ने 11वें दिन कमाए इतने करोड़ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 11)

हंसाने और गुदगुदाने का जिम्मा अपने कंधो पर उठाए ‘फुकरे 3′ ने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,’फुकरे 3’ ने 11वें दिन 4.30 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म की अब तक की कमाई

पहले दिन- 8.82 करोड़
दूसरे दिन – 7.81 करोड़
तीसरे दिन- 10 करोड़
चौथे दिन- 5.2 करोड़
पांचवें दिन- 12 करोड़
छठे दिन- 5 करोड़

सातवें दिन- 4 करोड़
आठवें दिन- 3.50 करोड़
9वें दिन 2.20 करोड़
10वें दिन- 4 करोड़
11वें दिन-4.30 करोड़

‘फुकरे 3’ की कहानी (Fukrey 3 Collection Day 11)

‘फुकरे 3’ मूवी की शुरुआत होती है, ओपनिंग क्रेडिट सॉन्ग के साथ, जिसमें आपको फास्ट फॉरवर्ड में हनी, चूचा, लाली, भोली, जुफर और पंडित जी के अब तक की फुकरापंती का फ्लैशबैक दिखाया जाता है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाया है। मूवी में ऋचा चड्ढा एक बार फिर भोली पंजाबन के रोल में नजर आईं हैं जो राजनीति में कूद गई हैं। ऐसे में भोली पंजाबन को जिताने के लिए फुकरों की टोली भोली के खिलाफ चूचा को खड़ा कर देते हैं। फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेगें।

‘फुकरे 3’ स्टार कास्ट

‘फुकरे 3’ में इस बार हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मंजोत सिंह) और पंडित जी (पंकज त्रिपाठी) मिलकर भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। फिल्म फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

First published on: Oct 09, 2023 10:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.