---विज्ञापन---

Elvish के दोस्त ने फोड़ा रेव पार्टी का भांडा! बताई सांप के जहर का नशा और लड़कियों की सप्लाई की सच्चाई

Elvish Yadav Venom Case: बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। एल्विश पर सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यहीं नहीं बल्की फेमस यूट्यूबर के खिलाफ नोएडा पुलिस ने […]

Elvish Yadav Venom Case:
Image Credit : Google

Elvish Yadav Venom Case: बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। एल्विश पर सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यहीं नहीं बल्की फेमस यूट्यूबर के खिलाफ नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कोतवाली सेक्टर-49 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि एल्विश ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को झूठा बताया है। वहीं अब यूट्यूबर के एक दोस्त ने उनकी पार्टी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

DG Immortal ने बताया असली राज (Elvish Yadav Venom Case)

दरअसल, हाल ही में एल्विश के दोस्त DG Immortal उर्फ दिग्विजय मेहरा ने यूटूबेर के केस के बारे में खुलकर बात की है। एक मीडिया हाउस के दिए गए इंटरव्यू के दौरान दिग्विजय मेहरा ने बताया कि उन्होंने एल्विश के साथ काफी कम किया है। DG Immortal ने कहा कि, कुछ दिन पहले ही एल्विश से वो मिले थे और उन्होंने उनसे उस केस के बारे में था तो एल्विश ने उसे फेक बताया था।

यह भी पढ़ें : Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने अपने डांस से बढ़ाई लोगों की बेकरारी, खूब लगाए ठुमके

उसे पैसे की कोई कमी नहीं है (Elvish Yadav Venom Case)

इंटरव्यू में DG Immortal ने आगे बताया कि इससे पहले भी एल्विश यादव पर गमले चोरी करने का आरोप लगा था। हालांकि, एल्विश को ये सब कुछ की कोई जरूरत नहीं है। यूट्यूबर के दोस्त ने आगे बताया कि, लोगों ने तो ये भी कहा है कि एल्विश नशा करता है। डीजी ने कहा कि, एल्विश को ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है वो अच्छा खासा कमाता है। उसे पैसे की कोई कमी नहीं है। एल्विश ये सब क्यों करेगा।

‘जल्द सच लाएंगे बाहर’

DG Immortal ने आगे कहा कि, एक दिन सच जरूर सामने आएगा और ये सब जो एल्विश के साथ हो रहा है वो उनके दुश्मन करवा रहे हैं। वो सब उसे आगे बढ़ता हुआ नहीं देख सकते। इस इंटरव्यू के दौरान डीजी ने अपनी और एल्विश की एक पार्टी का जिक्र भी किया जिसके बारे में उन्होंने बताया कि, ‘हमने एक साथ बैंकॉक में पार्टी की थी लेकिन मीडिया जिस पार्टी के बारे में बात कर रही है हमारी पार्टी बिलकुल भी वैसी नहीं होती है। हम सब कहते हैं पीते हैं और अपने घर चले जाते हैं। पार्टी में कोई भी सांप या विदेशी लड़किया या ड्रग्स लेकर नहीं आता है। उन्होंने बताया कि उनकी वायरल हुई तस्वीर भी बैंकॉक की है हम दोनों मिलकर अब जल्द ही सच को बाहर लाएंगे।

First published on: Nov 08, 2023 04:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.