---विज्ञापन---

शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन पत्नी, इरफान और जिम्मी करना चाहते थे जिसे ‘हासिल’, गुपचुप शादी रचा तोड़ा सबका दिल

Hrishitaa Bhatt Birthday: ऋषिता भट्ट की एक्टिंग के लोग दीवाने थे, उन्होंने अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीता। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है, तो इस खास दिन पर हम उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं...

Hrishitaa Bhatt

Hrishitaa Bhatt Birthday: आंखों में तेरा ही चेहरा… धड़कन में तेरी ही यादें… करती हैं दीवाना… कुछ ऐसी हैं ऋषिता भट्ट (Hrishitaa Bhatt) जो लाखों दिलों पर राज करती थीं। उनके लिए कई लोगों का दिल धड़कता था। ‘अशोका’ में अपने लुक और एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने वाली शाहरुख खान की ऑन स्क्रीन पत्नी का आज बर्थडे है। उनकी खूबसूरती के न सिर्फ आम लोग दीवाने थे बल्कि नामचीन सेलेब्स भी उनके लिए आहें भरते थे। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना नाम रोशन किया था। अभिनेत्री ने बेशक प्रोफेशनल लाइफ में वो ऊचाइयां न छुई हों लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर वो चर्चा में रहीं। हसीना को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामना देते हुए जानते हैं कुछ खास बातें।

लिरिल के एड से बन गईं फेमस चेहरा

ऋषिता भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसी दौरान उन्होंने लिरिल साबुन का एड किया था। इस एड ने उन्हें घर-घर फेमस कर दिया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ म्यूजिक वीडियो से लोगों का दिल चुरा लिया। इस गाने में उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे। आज भी ये गाना लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है, जिसे अक्सर लोग गुनगुनाते हैं।

जिम्मी और इरफान ने थी ‘हासिल’ करने की होड़

ऋषिता भट्ट का जन्म 10 मई, 1981 को मुंबई महाराष्ट्र भारत में हुआ था। एक्ट्रेस ने वैसे तो शाहरुख खान की फिल्म अशोका से डेब्यू किया था।

लेकिन असली पहचान उन्हें हासिल फिल्म से मिली जो साल 2003 में रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान और जिम्मी शेरगिल थे। फिल्म में दोनों की हसीना के दीवाने थे और उन्हें हासिल करना चाहते थे।

इन फिल्मों में किया काम

हालांति ऋषिता ने अपने करियर में कम ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो एक फेमस चेहरा बन गईं। अभिनेत्री की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में ‘पेज 3’, ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘शरारत’ ‘अब तक छप्पन’, ‘जिज्ञासा’, ‘ढूंढ़ते रह जाओगे’, ‘शागिर्द’, ‘अनुराधा’, ‘अम्मा की बोली’, ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ और ‘जुनूनियत’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

सीक्रेट शादी कर तोड़ा चाहने वालों का दिल

लाखों दिलों की धड़कन ऋषिता 4 मार्च 2017 को दिल्ली में एक निजी समारोह में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ राजनयिक आनंद तिवारी से शादी की। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी जिसे जान उनके चाहने वालों का दिल टूट गया।

First published on: May 10, 2024 09:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.