---विज्ञापन---

Karwa Chauth 2023 : वो हसीनाएं जो नहीं रखती पति के लिए करवा चौथ का व्रत, लोगों ने लगाई थी क्लास !

These Bollywood Actress Do Not Celebrate Karwa Chauth : करवा चौथ का व्रत तो सभी महिलाएं रखती हैं। ये व्रत सभी औरते अपने पति के लिए रखती हैं। बॉलीवुड में भी एक्ट्रेसेस करवा चौथ के व्रत को रखती हैं और इसका नजारा हमे उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है लेकिन क्या आप जानते […]

These Bollywood Actress Do Not Celebrate Karwa Chouth
Image Credit : Instagram

These Bollywood Actress Do Not Celebrate Karwa Chauth : करवा चौथ का व्रत तो सभी महिलाएं रखती हैं। ये व्रत सभी औरते अपने पति के लिए रखती हैं। बॉलीवुड में भी एक्ट्रेसेस करवा चौथ के व्रत को रखती हैं और इसका नजारा हमे उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस करवा चौथ का व्रत नहीं रखती। इस लिस्ट में कई बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के नाम जो नहीं रखती करवा चौथ का व्रत।

हेमा मालिनी (Hema Malini)

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ साल 1980 में शादी की थी। एक्ट्रेस शादी के इतने साल बाद भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती। हेमा मालिनी का कहना है कि प्यार दिल में होता है।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

यह भी पढ़ें : Halloween 2023: इस हैलोवीन को बनाए खौफनाक, अपनी लिस्ट में शामिल करें ये देसी हॉरर फिल्में

करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी। करीना भी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि पति के लिए प्यार साबित करने के लिए करवा चौथ का व्रत रखना जरूरी नहीं है। करीना कपूर के इस बयान लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। दीपिका पादुकोण का कहना है कि व्रत रखने से ज्यादा एक-दूसरे का साथ देना जरूरी होता है।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। एक्ट्रेस अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। सोनम का कहना है कि उनके पति आनंद आहूजा भी नहीं चाहते कि वह उनके लिए व्रत रखें।

रत्ना पाठक (Ratna Pathak)

रत्ना पाठक ने नसीरुद्दीन शाह के साथ शादी की थी। वह करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। रत्ना पाठक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमारा समाज रुढ़िवादी विचारों का है। यहां पढ़ी लिखी महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

First published on: Oct 31, 2023 02:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.