---विज्ञापन---

साउथ एक्ट्रेस ने कंगना रनौत की तारीफों के बांधे पुल, कहा- ‘चंद्रमुखी 2 में असल…’

Chandramukhi 2 Mahima Nambiar On Kangana Ranaut : इंडस्ट्री की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जो फैंस को बेहद पसंद आया […]

Chandramukhi 2 Mahima Nambiar On Kangana Ranaut
Image Credit : Instagram
Chandramukhi 2 Mahima Nambiar On Kangana Ranaut : इंडस्ट्री की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जो फैंस को बेहद पसंद आया था। लोग ‘चंद्रमुखी 2’ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस महिमा नांबियार ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए उन्हें असल ‘चंद्रमुखी’ बताया है।

कंगना को बताया असल ‘चंद्रमुखी’ (Chandramukhi 2)

बता दें कि, महिमा नांबियार मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ से बड़े पर्दे पर धमाल मचने के लिए तैयार हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कंगना की तारीफों के पुल बांधे हैं और उन्हें असल चंद्रमुखी बता दिया है।

यह भी पढ़ें : सीएम Eknath Shinde के गणपति उत्सव में सलमान-शाहरुख का मिलन, फैंस बोले आ गए ‘करण अर्जुन’

फिल्म से हैं उम्मीदें (Chandramukhi 2)

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिमा नांबियार ने बताया कि, ‘चंद्रमुखी 2′ का निर्देशन पी वासु ने किया है। मेरी जोड़ी राघव लॉरेंस के साथ है और कंगना मैम भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। यह किरदार चंद्रमुखी 2 को कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह अधिक टेलेंटेड प्रोजेक्ट बनाता है। इसलिए फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं, खासकर जब से यह लाइका प्रोडक्शंस द्वारा बनाया गया है।’

इस दिन होगी रिलीज (Chandramukhi 2)

ट्रेलर में कंगना का लुक भी देखने को मिलता है। घुंघराले बाल, माथे पर टीका, गले में हार पहने कंगना रनौत का लुक बेहद ही दमदार लग रहा है। बात करें फिल्म की रिलीज को तो ये फिल्म 15 सितंबर को थिएटर में रिलीज की जाएगी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा कई और स्टार्स नजर आने वाले हैं।

First published on: Sep 25, 2023 12:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.