---विज्ञापन---

सीएम Eknath Shinde के गणपति उत्सव में सलमान-शाहरुख का मिलन, फैंस बोले आ गए ‘करण अर्जुन’

Salman Shahrukh Meet Eknath Shinde Ganpati Utsav: देशभर में गणपति उत्सव की धूम है। आम से लेकर खास तक सभी गणपति उत्सव के रंग में रंगे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) भी शामिल हैं जिनके घर रविवार को गणेश उत्सव की धूम रही। इस उत्सव में कई बड़ी […]

Salman Khan, Shahrukh Khan,  CM Eknath Shinde, Ganpati Utsav
Image Credit: Instagram

Salman Shahrukh Meet Eknath Shinde Ganpati Utsav: देशभर में गणपति उत्सव की धूम है। आम से लेकर खास तक सभी गणपति उत्सव के रंग में रंगे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) भी शामिल हैं जिनके घर रविवार को गणेश उत्सव की धूम रही। इस उत्सव में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें सलमान खान (Salman khan) और शाहरुख खान (Shahrukh khan) भी शामिल हुए। इस समारोह में कई महीनों बाद दोनों खानों को साथ देखा गया। जहां किंग खान ने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ शिरकत की, वहीं सलमान खान ने बहन अर्पिता और जीजा आयुष के साथ एंट्री मारी। भाईजान और किंग खान ने सीएम के साथ पोज भी दिए। दोनों को साथ में देखकर फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: Shahnaz Gill ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन दिखाया हुश्न का जलवा, देखें Killer Look

सलमान-शाहरुख ने सीएम संग दिए पोज (Salman Shahrukh Meet Eknath Shinde Ganpati Utsav)

रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे के गणपति पूजा में शाहरुख खान और सलमान खान ने ट्रेडिशनल लुक में एंट्री की। दोनों का शानदार लुक फैंस का ध्यान उनकी ओर आकर्षित कर रहा था। जहां सलमान खान लाल रंग के कुर्ते-काले रंग के पजामे के साथ गले में भगवा स्टॉल डाले नजर आए। वहीं शाहरुख खान ने नीले रंग के पठानी कुर्ते में लाइमलाइट अपने नाम कर ली। दोनों ने सीएम और उनके परिवार के साथ फोटो भी क्लिक करवाई जिसे देख फैंस को बेहद खुशी हुई।

वीडियो में गले लगाते नजर आए शाहरुख सलमान

गणपति पूजा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे के वहां हो रही गणपति पूजा में सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के (Salman Shahrukh Meet Eknath Shinde Ganpati Utsav) गले लगाते दिखाई दिए। हालांकि वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि, गले लगाते समय दोनों असमंजस में नजर आ रहे थे। जैसे ही सलमान शाहरुख के गले लगने के लिए आगे बढ़े तो किंग खान ने उनका हाथ पकड़ बहन अर्पिता और जीजा आयुष को गले लगा लिया। हालांकि दोनों इस मौके पर हंसकर बात करते हुए दिखे।

फैंस ने दिए अपने रिएक्शन

लंबे समय के बाद सीएम एकनाथ शिंदे की गणपति पूजा में सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखकर फैंस में खाता उत्साह है। दोनों के साथ दिखने पर फैंस ने अपने रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने लिखा- “करण अर्जुन वापस आ गए, राखी जी को बता दो,” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ये तो टाइगर बनाम पठान यही होगा,”

एक अन्य ने लिखा, “ये तो बेस्ट रीयूनियन होगा।” कई लोगों ने यह भी बताया कि कैसे सलमान और शाहरुख गले मिलने की अजीब स्थिति में फंस गए थे।

कई हस्तियों ने की पूजा में शिरकत

पता हो कि सीएम एकनाथ शिंदे के घर होने वाली इस पूजा में कई बड़ी हस्तियों जैसे आशा भोसले, बोनी कपूर, जैकी श्रॉफ, रश्मि देसाई  आदि ने भी शिरकत की।

First published on: Sep 25, 2023 11:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.