---विज्ञापन---

‘चक दे’ फिल्म में लड़कियों के पीरियड होते थे ट्रैक, YRF ने अलग से की थी हायरिंग

Chak De India Movie Girl Period Track: चक दे इंडिया फिल्म तो आपको याद ही होगी, इसमें बहुत सारी लड़कियों को हॉकी प्लेयर बनाया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस फिल्म में लड़कियों के पीरियड्स को ट्रैक किया जाता था जानें, क्यों?

Chak De India Movie Girl Period Track
Chak De India Movie Girl Period Track

Chak De India Movie Girl Period Track: आपने शाहरुख खान अभिनीत ‘चक दे इंडिया’ फिल्म तो जरूर देखी होगी। इस फिल्म में सबसे खास बात थी कि इसमें लड़कियों को हॉकी प्लेयर बनाया गया था। यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में लड़कियों के पीरियड्स को ट्रैक करने के लिए YRF टीम के एक मेंबर को खासतौर पर अप्वॉइंट किया गया था। जी हां, कुछ समय पहले ही फिल्म की एक्ट्रेस विद्या मालवडे ने इस बात का खुलासा किया। चलिए जानें, ऐसा क्यों किया जाता था।

क्या कहना है विद्या का

विद्या ने बताया कि ‘चक दे इंडिया’ फिल्म के दौरान सभी लड़कियों का खासतौर पर ख्याल रखा जाता था और यह भी ध्यान और रखा जाता था कि पीरियड्स के दौरान लड़कियों को दौड़ने वाले सीन शूट ना करना पड़े। दरअसल, इस फिल्म में पूरी तरह से लड़कियों को खूब एक्टिव रहना था।

अप्वॉइंट किया था एक व्यक्ति को

यशराज फिल्म्स ने एक व्यक्ति को खासतौर पर इसलिए अप्वॉइंट किया था ताकि वह लड़कियों के पीरियड्स पर नजर रखे और यह ध्यान रखें कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान आराम मिले। ताकि उन्हें रनिंग शॉट ना देने पड़े। साथ ही पीरियड्स के दौरान वे इजी शॉट दे पाएं।

आंटी करती थी मदद

विद्या ने बताया कि हम कुल 16 लड़कियां थीं। सभी को संभालना मुश्किल था लेकिन हमारे पास एक आंटी थी जो यह जानती थी कि किसके पीरियड्स कब आने वाले हैं तो उस लड़की को मैदान में उस दौरान दौड़ने नहीं दिया जाता था। हालांकि जब लड़कियों को पीरियड्स होते थे तो फिर उस दौरान वे कुछ और काम करती थीं या शूटिंग के दूसरे सीन करती थीं।

बहुत सारी थी नई लड़कियां

विद्या ने ये भी बताया कि हमारी टीम में 16 लड़कियों में से कई ऐसी थीं जो पहली बार फिल्म के सेट पर आई थीं, तो ऐसे में यशराज बैनर ने इस बात का बहुत ध्यान रखा की सभी लड़कियों को सहज महसूस हो।

ये भी पढ़ें: ये 5 हीरोइनें जिन्हें पतियों की वजह से सुनने पड़े ताने, किसी ने कहा कालू तो किसी ने कहा लव जिहाद! 

First published on: May 09, 2024 06:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.