---विज्ञापन---

फिल्मफेयर किया नीलाम, गुपचुप रचाई शादी! सात साल छोटी हसीना से लड़ा रहे इश्क, पहचाना कौन?

Vijay Deverakonda Birhtday: विजय देवरकोंडा का आज बर्थडे है, इस खास दिन पर हम उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं, जो कम ही लोगों को पता होंगी।

Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda Birthday: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) का आज बर्थडे है। अभिनेता का नाम इन दिनों नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ रहा है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात पर मुहर नहीं लगाई है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब विजय का नाम किसी हसीना के साथ जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले भी उनके इश्क के चर्चे गॉसिप के गलियारों में हो चुके हैं। यही नहीं एक के साथ तो शादी की अफवाह भी उड़ चुकी है। वहीं एक्टर ने फिल्मफेयर अवार्ड को नीलाम कर सनसनी फैला दी थी। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

सामंथा प्रभु संग रहे इश्क के चर्चे

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ इश्क के चर्चे गॉसिप के गलियारों में आम हो गए थे। दरअसल सामंथा का अपने पति से तलाक हो गया था, उस दौरान दोनों के बीच की नजदीकी को देखते हुए कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

लेकिन सामंथा और विजय ने इस बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की लाड़ली अनन्या पांडे के साथ भी विजय देवरकोंडा का नाम जुड़ा। फिल्म ‘लाइगर’ में दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने प्यार का नाम दे दिया। कहा जाने लगा कि दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं। हालांकि दोनों ने ही इस बात से इंकार कर दिया लेकिन कहीं न कहीं कुछ तो था, जो दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था।

इस हसीना संग रही शादी की खबर

अफेयर तो अफेयर एक एक्ट्रेस के साथ तो विजय की शादी की खबरें आने लगीं। जी हां हम बात कर रहे हैं वर्जिनी पियरार्ड की जिनके साथ एक्टर की शादी के रुमर्स भी रहे। इंटरनेट पर उनकी एक किस करते हुए फोटो वायरल हो गई, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई।

रश्मिका मंदाना संग चल रहा अफेयर

अब विजय का नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है।

वहीं खबरें ये भी थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, हालांकि अभी न तो विजय ने और न तो रश्मिका ने इस बात को कबूला है।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav से डेटिंग पर Isha Malviya ने बताई सच्चाई

नीलाम किया फिल्म फेयर अवार्ड

विजय देवराकोंडा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपना फिल्मफेयर अवार्ड नीलाम किया था। इन पैसों को उन्होंने जरूरतमंदों को दान कर दिया था। अभिनेता ने ये भी बताया कि इस काम से उन्हें सुकून मिला। साथ ही विजय ये भी बताया कि उन्हें अवार्ड और सर्टिफिकेट में कोई रुचि नहीं है इसलिए संदीप रेड्डी वांगा समेत कई लोगों को उन्होंने अपने अवॉर्ड बांट दिए।

First published on: May 09, 2024 06:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.