---विज्ञापन---

Bawaal Trending: इन देशों में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ने मचाया ‘बवाल’ कर रही ट्रेंड

Bawaal Trending: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘बवाल’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म 14 देशों में दसवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। ट्रेंड कर रही है बवाल (Bawaal Trending) जाह्नवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म बवाल को लेकर […]

bawaal, varun dhawan, janhvi kapoor
bawaal

Bawaal Trending: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘बवाल’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म 14 देशों में दसवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

ट्रेंड कर रही है बवाल (Bawaal Trending)

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म बवाल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 21 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को थिएटर की बजाय ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया गया। अब फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर मेकर्स काफी खुश हैं। दरअसल फिल्म अपनी रिलीज के बाद से कहानी और केमेस्ट्री के चलते चर्चा में है। अभी फिल्म की चर्चा हो ही रही थी इस बीच खबर आई है कि फिल्म 14 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।

खुद एक्टर ने किया खुलासा

खुद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस का धन्यवाद दिया है और बताया है कि फिल्म 14 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि लगभग हर देश में ये फिल्म ट्रेंड में नंबर 10 पर है। वीडियो में खुद एक्टर इस फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। वीडियो में वरुण धवन कहते हैं- ‘माहौल ऐसा बनाओ कि लोगों को माहौल याद रहे।’ इसके अलावा वरुण ने सभी देशों में बवाल का ट्रेंड बताया। साथ ही उन्होंने दर्शकों को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।

प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज

इसके साथ ही वरुण ने अपनी पोस्ट में ट्रेडिंग लिस्ट भी शेयर की है। बता दें इससे पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फिल्म को ट्रेंड में लाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा कर चुकी हैं। फिल्म में वरुण धवन जाह्नवी कपूर के अलावा मनोज पाहवा, अंजुमन सक्सेना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और भारत के अलावा 200 देशों में देखी जा रही है।

First published on: Jul 26, 2023 11:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.