---विज्ञापन---

Akshay Kumar की एक्ट्रेस का क्या हुआ हाल ! कभी बॉलीवुड में था बड़ा नाम, आज स्पा चलाकर कर रही गुजारा

Ayesha Jhulka Running Spa: आज हम आपको 90 के दशक की एक्ट्रेस आयशा जुल्का के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है लेकिन आज वो एक्टिंग से दूर होकर एक स्पा चला रही हैं। आयशा जुल्का ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेज में शुमार रही हैं बल्कि […]

Ayesha Jhulka Running Spa
Image Credit : Google

Ayesha Jhulka Running Spa: आज हम आपको 90 के दशक की एक्ट्रेस आयशा जुल्का के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है लेकिन आज वो एक्टिंग से दूर होकर एक स्पा चला रही हैं। आयशा जुल्का ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेज में शुमार रही हैं बल्कि उन्होंने अपने किरदार से लोगों का दिल भी जीता है। एक वक्त ऐसा भी आया कि धीरे-धीरे ये एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं और आज एक्टिंग से दूर स्पा चला रही हैं।

दिलकश अंदाज से इंडस्ट्री में जीता सबका दिल (Ayesha Jhulka Running Spa)

सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाओं और दिलकश अंदाज से जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री आयशा जुल्का इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है और हिट फिल्में दी हैं। आयशा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके करियर में तेजी से ढलान आया और वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आयशा की जिंदगी में ऐसा क्या हुआ कि उनको स्पा चलाना पड़ा, आइये जानते हैं।

यह भी पढ़ें : Pawan Singh Hot Video Viral: पवन सिंह के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया गदर, हॉट वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

आयशा ने बना ली फिल्मी दुनिया से दूरी

आयशा ने 11 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। अक्षय कुमार संग आयशा की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है, दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने जो जीता वही सिकंदर, मेहरबान, दलाल और खिलाड़ी जैसी हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन साल 2010 में आयशा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी।

इस वजह से चलती हैं स्पा

आठ साल के लंबे गैप के बाद वह एकबार फिर से जीनियस के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आईं। एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री का नाम मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार और नाना पाटेकर के साथ भी जुड़ा। बाद में आयशा ने जो भी फिल्में चुनीं वह सफल नहीं हुईं, यही वजह है कि गलत फिल्मों का चयन आयशा के करियर में ढलान की वजह माना जाता है। बाद में अभिनेत्री ने बिजनेसमैन समीर वसी के साथ शादी कर ली और स्पा बिजनेस में हाथ आजमाया। इसके अलावा वह अपने पति के साथ बिजनेस में भी हाथ आजमा रही हैं।

First published on: Oct 30, 2023 12:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.