Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: हंसिका मोटवानी शादी के बाद एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पति का हाथ थाम दिए पोज

Hansika Motwani Sohail Kathuria Spotted: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) बीते 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस ने वेडिंग तस्वीरें साझा कर फैंस को विजुअल ट्रीट दी। वहीं अब कपल को वेडिंग के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। क्लिप में हंसिका, […]

Video: हंसिका मोटवानी शादी के बाद एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पति का हाथ थाम दिए पोज
Video: हंसिका मोटवानी शादी के बाद एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पति का हाथ थाम दिए पोज

Hansika Motwani Sohail Kathuria Spotted: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) बीते 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस ने वेडिंग तस्वीरें साझा कर फैंस को विजुअल ट्रीट दी। वहीं अब कपल को वेडिंग के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। क्लिप में हंसिका, सोहेल का हाथ थाम पैप्स को पोज देती नजर आ रही हैं।

लाल सूट में गॉर्जियस लगीं Hansika Motwani

हंसिका मोटवानी के स्पॉटेड वीडियो (Hansika Motwani Spotted Video) को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में हसीना रेड कलर के सलवार-सूट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं सोहेल कथूरिया लाइट पिंक कलर के कुर्ते और व्हाइट पजामे के साथ गॉगल्स लगाए स्वैग बिखेरते नजर आए हैं। कपल को बाहों में बाहें डाल एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा रहा है।

और पढ़िएMahesh Babu: पत्नी Namrata Shirodkar संग नजर आए साउथ स्टार महेश बाबू, तस्वीरें वायरल

सिंदूर ने बढ़ाई Hansika Motwani की खूबसूरती

हंसिका मोटवानी के चेहरे से न्यूली ब्राइडल ग्लो साफ झलक रहा है। साथ ही उनकी मेहंदी भी बेहद प्यारी लगी है। इतना ही नहीं समय-समय पर हंसिका अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक, मांग में सिंदूर भर, गले में मंगलसूत्र पहन अपने लुक को पूरा किया है। कपल को पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते भी देखा जा रहा है। इसके बाद दोनों कार में बैठकर घर की ओर रवाना हो जाते हैं।

और पढ़िएIndia Top Stars: साउथ सिनेमा का बजा डंका, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आलिया तक ये सितारे टॉप-10 की लिस्ट में शामिल

यूजर्स ने वीडियो देख दिए ये रिएक्शन

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं कपल का बॉन्ड देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’ये शख्स कितना लकी है।’ दूसरे ने लिखा है,’ये शादी के बाद कैमरे के सामने ऐसा पोज देना जरूरी होता है क्या…सेलेब्स कितना शो ऑफ करते हैं।’ इसके उलट कुछ लोग हंसिका को उनकी पसंद के लिए ताना मारते भी नजर आए हैं। आपको बता दें, शादी की रस्में मुंबई में माता की चौकी के बाद से शुरू हो गई थी, इसके बाद कपल ने सूफी नाइट, मेहंदी, हल्दी, संगीत में जमकर डांस किया, जिसके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर छा गए थे। 4 दिसंबर को हुई हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की शादी में उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 07, 2022 03:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.