Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Suriya: सूर्या के बर्थडे पर दो फैंस की हुई मौत, बैनर लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

Suriya: टॉलीवुड एक्टर सूर्या के फैंस से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर के दो फैंस की कंरट लगने से मौत हो गई है।

Suriya: टॉलीवुड एक्टर सूर्या के फैंस से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर के दो फैंस की कंरट लगने से मौत हो गई है। दोनों ही फैंस एक्टर के जन्मदिन पर उनके पोस्टर लगा रहे थे जिस दौरान ये हादसा हुआ और दोनों ने अपना जान गवां दी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

सूर्या के 2 फैंस की हुई मौत (Suriya)

दरअसल, साउथ के एक्टर का 23 जुलाई को जन्मदिन था और इसी अवसर पर पालनाडु जिले के मोपुलावरिपलेम गांव में नरसरावपेट मंडल के नक्का वेंकटे श और पोलुरी साई उनके बैनर लगा रहे थे। इसी बीच दोनों को बिजली का झटका लगा और मौके पर ही मौत हो गई। जिस पल से यह खबर सामने आई है सभी लोग हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं कि पुलिस ने इस बारे में क्या कहा, तो मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही फैंस एक्टर के पोस्टर लगाने की कोशिश कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ेंः ‘Ali Baba’ Fame अभिषेक निगम अस्पताल में हुए एडमिट, भाई ने हेल्थ अपडेट देते हुए की गुजारिश

करंट लगने से हुई मौत

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब फ्लेक्सी की एक लोहे की छड़ ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गई। दोनों मृतक नरसरावपेट के एक डिग्री कॉलेज में में पढ़ रहे थे। शवों को नरसरावपेट सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस खबर से दोनों के घर में मातम का माहौल है। इस बीच पोलुरी साई की बहन अनन्या ने अपने भाई की मौत के लिए कॉलेज को जिम्मेदार ठहराया है। बहन ने कॉलेज पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘मेरे भाई की मौत के लिए कॉलेज जिम्मेदार है। हम कॉलेज को बहुत सारी फीस दे रहे हैं।

बहन ने लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि कॉलेज में शामिल होने से पहले उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि छात्रों की सुरक्षा और निगरानी की जाएगी लेकिन, कॉलेज छात्रावास में छात्रों की सुरक्षा और निगरानी नहीं कर रहा है। हम दिहाड़ी मजदूर हैं। हम कॉलेज की फीस भरने के लिए बहुत संघर्ष करते हैं, यह एक भयानक घटना है। अब देखना ये है कि इस मामले में क्या कार्यवाई होगी।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे नहीं झुका ‘तारा सिंह’, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50वें दिन कमाए इतने...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की मल्टीस्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन...

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ के आगे सब हुए फेल, तीसरे दिन की बंपर कमाई ने दिखा डाला खेल

Fukrey 3 Collection Day 3: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) ने हंसा-हंसा कर लोगों को लोटपोट कर दिया है। ये फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा...

पहले प्यार में मिला धोखा, 10 महीने में टूट गई शादी, फिर इस इंसान ने दूर किया एक्ट्रेस का अकेलापन

Shraddha Nigam Birthday: एक्ट्रेस श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1 अक्टूबर 1979 को जन्मी श्रद्धा का आज जन्मदिन है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here