---विज्ञापन---

Rajinikanth Birthday: इन हसीनाओं के साथ रोमांस कर चुके हैं रजनीकांत, एक तो रह चुकी है विश्व सुंदरी

Rajinikanth Birthday: अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत ने इंडस्ट्री को बहुत सी ऐसी फिल्में दी है जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही सुपरहिट हो जाती है। उनकी कुछ फिल्मों ने ऐसे रिकॅार्ड बनाए हैं जिनका मुकाबला कर पाना मुश्किल है। अपने लंबे […]

Rajinikanth Birthday
Rajinikanth Birthday

Rajinikanth Birthday: अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत ने इंडस्ट्री को बहुत सी ऐसी फिल्में दी है जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही सुपरहिट हो जाती है। उनकी कुछ फिल्मों ने ऐसे रिकॅार्ड बनाए हैं जिनका मुकाबला कर पाना मुश्किल है। अपने लंबे फिल्मी करियर में रजनीकांत ने कई बार ये जाहिर किया है कि वो किसी भी रोल को बखूबी निभा सकते हैं। इसके अलावा रजनीकांत अपनी फिल्मों में इन कम उम्र वाली एक्ट्रेसेस के साथ भी रोमांस कर चुके हैं।

ऐश्वर्या राय

साल 2010 में आई फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय को लिया गया था। इस फिल्म में बहुत से ऐसे सीन्स थे जिसमें ऐश्वर्या राय और रजनीकांत को साथ में रोमांस करते देखा गया था। ऐश्वर्या राय सुपरस्टार रजनीकांत से उम्र में 23 साल छोटी है। इसके अलावा फिल्म को लोगों से अच्छे रिव्यूज मिले थे।

मनीषा कोइराला

रजनीकांत और मनीषा कोइराला को फिल्म ‘बाबा’ में देखा गया था। साल 2002 में ये फिल्म रिलीज हुई थी और इस फिल्म में रजनीकांत ने बाबा का रोल निभाया था जो किसी साधु का पुनर्जन्म होता है। उनके साथ इस फिल्म में मनीषा कोइराला भी थी जो उस समय 30 साल की थीं और रजनीकांत उस वक्त 55 साल के हो चुके थे। फिल्म में दोनों को रोमांस करते देखा गया था।

राधिका आप्टे

रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ में राधिका आप्टे रजनीकांत की पत्नी बनी थी। इस फिल्म में दोनो को एक रोमांटिक रोल में देखा गया था। उस वक्त रजनीकांत 66 साल के थे और उनके साथ काम कर रही राधिका आप्टे 30 साल की थीं। ये फिल्म रजनीकांत के सबसे बड़े एज गैप में से एक है।

दीपिका पादुकोण

रजनीकांत की एनिमेटेड फिल्म ‘कोचाडियान’ में उनके साथ दीपिका पादुकोण ने काम किया था। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रजनीकांत ने दीपिका पादुकोण के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस किया था। इस फिल्म में उन्होंने तीन लीड रोल निभाए थे और दीपिका राजकुमारी के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी सौंदर्या आर अश्विन ने डायरेक्ट किया था।

सोनाक्षी सिन्हा

रजनीकांत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘लिंगा’ में काम किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रजनीकांत को रोमांटिक रोल में देखा गया था। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी रजनीकांत का एज गैप काफी ज्यादा रहा है। इसके बावजूद भी लोगों से इस फिल्म को काफी प्यार मिला था।

श्रिया सरन

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिवाजी द बॉस’ में रजनीकांत ने एक्ट्रेस श्रिया सरन के साथ काम किया था। रजनीकांत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में भी रजनीकांत लीड रोल में थे। रजनीकांत जब फिल्म में नजर आए थे तब वो 57 साल के थे, वहीं श्रिया सरन बस 27 साल की थी।

First published on: Dec 12, 2022 03:15 PM