---विज्ञापन---

Prathyusha Death : फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला की मौत, बाथरूम में मिला शव

Prathyusha Death: बॉलीवुड और टॉलीवुड की मशहूर फैशन डिजाइनर रही प्रत्युषा गारिमेला (Prathyusha Garimella) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि मौत के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। बंजारा हिल्स स्थित अपार्टमेंट में प्रत्युषा मृत पाई गई हैं। उनके कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड की एक बोतल मिली है। […]

Prathyusha Death: बॉलीवुड और टॉलीवुड की मशहूर फैशन डिजाइनर रही प्रत्युषा गारिमेला (Prathyusha Garimella) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि मौत के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। बंजारा हिल्स स्थित अपार्टमेंट में प्रत्युषा मृत पाई गई हैं।

उनके कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड की एक बोतल मिली है। माना जा रहा है कि प्रत्युषा ने कार्बन मोनोऑक्साइड कन्ज्यूम की थी। स्टीम के साथ उन्होंने वह लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि प्रत्युषा डिप्रेशन से गुज रही थीं। पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी हुई है। प्रत्युषा की बॉडी का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।

केस भी दर्ज कर लिया गया है। केस की थानबीन में पुलिस जुटी हुई है। प्रत्युषा के पिता ने कम्प्लेंट दर्ज करा दी थी। इसके अलावा प्रत्युषा एक सुसाइड नोट भी लिखकर गई हैं। प्रत्युषा डिप्रेशन में थीं। किसी पर भी वह आरोप नहीं लगाकर गई हैं। उनका मानना था कि वह जीवन में अकेली हो गई हैं और वह किसी के खिलाफ नहीं हैं। हम केस की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि प्रत्युषा ने यूएस से फैशन डिजाइनिंग की थी। हैदराबाद से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। साल 2013 में प्रत्युषा ने अपने नाम से लेबल शुरू किया था, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। टॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रत्युषा ने कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं।

First published on: Jun 12, 2022 11:26 AM