---विज्ञापन---

Hansika Motwani Mehandi Ceremony: हंसिका मोटवानी के हाथ में लगी सोहेल कथुरिया के नाम की मेहंदी

Hansika Motwani Mehandi Ceremony: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर को बॉयफ्रेंड ‘सोहेल कथुरिया’ (Sohail Kathuria) संग फेरे लेने वाली हैं। इस शादी को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब कल हंसिका मोटवाली जयपुर पहुंची और अब उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई है। हाल ही में […]

Hansika Motwani Mehandi Ceremony
Hansika Motwani Mehandi Ceremony

Hansika Motwani Mehandi Ceremony: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर को बॉयफ्रेंड ‘सोहेल कथुरिया’ (Sohail Kathuria) संग फेरे लेने वाली हैं। इस शादी को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब कल हंसिका मोटवाली जयपुर पहुंची और अब उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई है। हाल ही में उनकी मेहंदी की रस्म पूरी की गई और उनके हाथ में सोहेल के नाम की मेहंदी लगी। देखिए मेहंदी की तस्वीरें।

और पढ़िएRajinikanth And AR Rahman In A Picture: रजनीकांत और एआर रहमान एक साथ आए नजर ,फैंस ने कहा ‘लिविंग लीजेंड्स’

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, और अब उनके हाथ में ‘सोहेल कथुरिया’ (Sohail Kathuria) के नाम की मेहंदी भी लग गई है। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि, हंसिका मोटवानी ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर हंसी दिख रही हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और अब वो समय आ गया जब वो ‘सोहेल’ की दुल्हन बनेंगी।

एक्ट्रेस ने रखी थी पार्टी

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने शादी से पहले बैचलरेट पार्टी रखी थी। वीडियो में वो उनकी शर्ट पर ब्राइड लिखा हुआ दिखा और वो अपनी गर्ल गैंग के साथ डांस करती हुई नजर आई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, ‘बेस्ट बैचलरेट पार्टी।’ इसी के साथ दिल वाले इमोजी बनाए थे।’ इतना ही नहीं एक्ट्रेस की शादी से पहले पूजा भी कि गई थी। वो माता की चौकी के लिए मुंबई आई थी और इस दौरान वो रेड साड़ी में दिखी थी।

और पढ़िएKabzaa Teaser: किच्चा सुदीप की फिल्म ‘कब्जा’ का धमाकेदार टीजर आउट, शानदार एक्शन देख झूमे फैंस

खास अंदाज में किया था प्रपोज

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को ‘सोहेल कथुरिया’ (Sohail Kathuria) ने खास अंदाज में प्रपोज किया था, जिसे देखकर साफ झलक रहा था कि सोहेल, हंसिका को अपना हमसफर बनाना चाहते हैं और उन्होंने ऐसा ही किया। हंसिका मोटवानी को ‘सोहेल कथुरिया’ ने  ‘एफिल टावर’ के सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। आपको बता दें, हंसिका मोटवानी जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी रचाएंगी। वहीं अब फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 02, 2022 08:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.