Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kuberaa Trailer की 5 दिलचस्प बातें, जो फिल्म देखने पर करेंगी मजबूर

Kuberaa Trailer: नागार्जुन, धनुष, रश्मिका मंदाना स्टारर 'कुबेर' का ट्रेलर आ चुका है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। कुबेर ट्रेलर की 5 बातें हम आपको बताने जा रहे हैं, जो आपको इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर करेंगी।

---विज्ञापन---

Kuberaa
कुबेर (Image Credit: youtube)

Kuberaa Trailer: साउथ स्टार्स नागार्जुन, धनुष, रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कुबेर’ पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिन ही मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है और 4 दिन बाद फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। धनुष और नागार्जुन जैसे दमदार एक्टर्स की फिल्म ‘कुबेर’ एक एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, लेकिन ये कहानी एक आम इंसान की माफिया लीडर बनने की कहानी को दिखाती है। ‘कुबेर’ का ट्रेलर आ चुका है, जिसकी कुछ दिलचस्प बातें आपको फिल्म देखने के लिए थियेटर की तरफ रूख करने के लिए मजबूर कर देंगी।

यह भी पढ़ें: The RajaSaab Teaser: प्रभास की ‘द राजा साहब’ का टीजर आउट, देख क्या बोले फैंस?

---विज्ञापन---

‘कुबेर’ का ट्रेलर की 5 खास बातें- 

‘कुबेर’ की कहानी

किसी भी फिल्म के लिए उसकी कहानी लोगों के लिए सबसे ज्यादा मैटर करती है और फिल्म के हिट और फ्लॉप होने की पीछे भी उसकी कहानी का सबसे बड़ा रोल होता है। धनुष और नागार्जुन एक साथ फिल्म कुबेर में नजर आने वाले हैं और मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर बढ़ गई है। ट्रेलर से साफ हो गया है कि कुबेर में प्यार, पैसा और पावर के साथ पॉलिटिक्स से सजी एक स्टोरी देखने को मिलने वाली है। जिम सर्भ फिल्म में एक अमीर बिजनेसमैन बने हैं और नागार्जुन एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। तो वहीं धनुष और रश्मिका दोनों को ही गरीबी से जूझते दिखाया गया है, ऐसे में ये कहानी आज की दुनिया की एक्शन-थ्रिलर फिल्म से कुछ अलग है।

धनुष का धांसू ट्रांसफॉर्मेशन

सबसे पहली बात तो ये है कि कुबेर साउथ स्टार धनुष की पहली तेलुगू फिल्म है, जिसे लेकर फैंस को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेलर में ही धनुष का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है, पहले वो ट्रेलर में भिखारी बने दिखते हैं, लेकिन बाद में वो एकदम से बदल जाते हैं। धनुष का डार्क ट्रांसफॉर्मेशन काफी शॉकिंग है और इसने ही लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा है। सत्ता और लालच के खेल में धनुष का रोल इस फिल्म में बहुत मजबूत किरदार देखने को मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

डायरेक्शन

कुबेर के डायरेक्शन की कमान जाने-माने निर्देशक शेखर कम्मुला के हाथों में है और वो पहली बार इस तरह की थ्रिलर-एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। मगर ट्रेलर में ही साफ हो गया है कि उन्होंने मूवी का जबरदस्त डायरेक्शन किया है, जबकि अपनी रोमांटिक मूवीज के लिए लोगों के बीच पॉपुलर हैं। मगर 2 मिनट 38 सेकेंड के ट्रेलर ने ही लोगों को हिला दिया है, क्योंकि इस बार आम जनता के बीच की एक ऐसी कहानी वो लेकर आए हैं, जो कहीं ना कहीं हमारी दुनिया का हिस्सा ही है।

---विज्ञापन---

सस्पेंस थ्रिलर का बैकग्राउंड

ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी शानदार है, ये सस्पेंस थ्रिलर वाला टोन ही फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए परफेक्ट होता है। बेहतर साउंड मिक्सिंग और परफेक्ट सेटअप ही इस फिल्म की स्टोरी के साथ बिल्कुल मैच हो रहा है, जो मूवी के लिए बहुत बढ़िया है।

फिल्म की शानदार स्टारकास्ट

ट्रेलर में फिल्म की जो सबसे बड़ी खासियत दिखाई दी है, वो ये है कि फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज एक्टर मौजूद है। नागार्जुन और जिम सर्भ और धनुष तीनों ही अपनी एक्टिंग के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी फिल्म में अपने रोल में काफी जच रही हैं। एक बात ये है कि हर एक्टर अपने रोल में बखूबी ढ़ल गया है, जो फिल्म में उनके किरदार को बिल्कुल बोरिंग नहीं बनाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kuberaa का ट्रेलर रिलीज, Dhanush और Nagarjuna को साथ देख क्या बोली पब्लिक?

First published on: Jun 16, 2025 01:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola