Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

The RajaSaab Teaser: प्रभास की ‘द राजा साब’ का टीजर आउट, देख क्या बोले फैंस?

The RajaSaab Teaser: रिबेल स्टार प्रभास के फैंस बहुत समय से 'द राजा साब' के टीजर का इंतजार कर रहे थे, जो अब आखिरकार खत्म हो गया है। दरअसल, मेकर्स ने प्रभाल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' रिलीज कर दिया है, जिसके देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपने रिएक्शन देने लगे हैं।

---विज्ञापन---

the Raja Saab
द राजा साहब टीजर आउट (Image Credit: youtube)

The RajaSaab Teaser: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच-अवटेड फिल्म ‘द राजा साहब’का फाइनली टीजर रिलीज हो गया है। रिबेल स्टार प्रभास के फैंस बहुत समय से ‘द राजा साब’ के टीजर का इंतजार कर रहे थे, जो अब आखिरकार खत्म हो गया है। एक्शन और रोमांटिक फिल्मों के बाद अब प्रभास अब एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म लेकर फैंस के बीच आ रहे हैं, जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। ‘द राजा साब’ का टीजर आ चुका है और टीजर के आते ही फैंस ने अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill की इस हिट फिल्म के सीक्वल में एंट्री, एक्टर संग शेयर की फोटो

---विज्ञापन---

‘द राजा साब’ का टीजर रिलीज

बाहुबली और कल्कि 2898एडी के बाद अब प्रभास ‘द राजा साब’ लेकर आ रहे हैं, जिसका कॉमेडी और डर से भरा टीजर आउट हो गया है। टीजर काफी शानदार है, जिसमें डायलॉग्स से लेकर स्क्रीनप्ले सबकुछ मस्त है और प्रभास के साथ फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार भी लीड रोल में दिखाई दे रही हैं। प्रभास को स्क्रीन पर एक्शन करते तो आपने काफी बार देखा है, लेकिन इस बार वो लोगों को हंसाने भी वाले हैं।

---विज्ञापन---

पब्लिक का कैसा है रिएक्शन 

प्रभास उन फिल्म स्टार्स में से हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, भले ही प्रभास की फिल्मों में अब बाहुबली जैसा क्रेज ना देखने को मिला हो। मगर उसके बावजूद एक्टर की हर नई मूवी का उनके चाहने वाले पलके बिछाकर इंतजार करते हैं। ऐसे में ‘द राजा साब’ का ट्रेलर आते ही फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। टीजर देख एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत अच्छा’, दूसरे ने बोला, ‘भारतीय सिनेमा के बादशाह -प्रभास’, तीसरे ने लिखा, ‘पुराने प्रभास वापस आ गए हैं, निश्चित ब्लॉकबस्टर है बॉस टीजर’, एक अन्य यूजर ने बोला, ‘वाह क्या टीजर है प्रभास… बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगा’, चौथे यूजर ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े होने की गारंटी’, एक और यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया सर!’ तो किसी ने लिखा, ‘प्रभास इतिहास तोड़ने वाले नहीं हैं, वे इतिहास रचने वाले भी हैं।’

---विज्ञापन---

दिसंबर में रिलीज होगी प्रभास की फिल्म

प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट मेकर्स पहले ही रिवील कर चुके हैं, ये फिल्म इसी महीने आखिर में रिलीज होगी। ‘द राजा साब’ लेकर प्रभास 5 दिसंबर 2025 को थियेटर में दस्तक देगी। प्रभास के फैंस जो उनको पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, उनके लिए बता दें कि ‘द राजा साब’ से पहले फिल्म  ‘कन्नप्पा’ में एक अलग अवतार में दिखाई देने वाले हैं, हालांकि फिल्म  में वो कैमियो रोल कर रहे हैं। लेकिन टीजर से लेकर ट्रेलर तक हर किसी की नजरें बस प्रभास और अक्षय कुमार पर ही ठहर गई थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति की अधूरी रह गई ये ख्वाहिश, दोस्त ने किया खुलासा

First published on: Jun 16, 2025 11:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola