Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kuberaa का ट्रेलर रिलीज, Dhanush और Nagarjuna को साथ देख क्या बोली पब्लिक?

Kuberaa Trailer Release: धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुबेर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस की एक्साइटमेंट अब और ज्यादा बढ़ गई है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी का ट्रेलर देख सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या रिएक्ट किया?

---विज्ञापन---

Kuberaa Trailer Release: साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुबेर’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। ट्रेलर में धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की शानदार एक्टिंग देख फैंस मूवी देखने के लिए और ज्यादा बेसब्र हो गए हैं। तीनों ही स्टार्स की काफी तारीफ की जा रही है। ट्रेलर के प्री-रिलीज इवेंट में धनुष, रश्मिका और नागार्जुन के साथ-साथ प्रभास और डायरेक्टर एसएस राजामौली भी शामिल हुए। आइए आपको भी बताते हैं ट्रेलर देख फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Housefull 5 की कमाई में दूसरे वीकेंड इजाफा, मूवी ने 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी मूवी?

मूवी के मेकर्स ने ट्रेलर आउट की अनाउंसमेंट करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा, ‘कुबेर का विस्फोटक ट्रेलर अब आउट हो गया है। 20 जून को सिनेमाघरों में एक भावनात्मक और गहन सवारी के लिए तैयार रहें।’ ट्रेलर को देखते ही फैंस मूवी को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

---विज्ञापन---

ट्रेलर में दिखी पैसा और सत्ता की लड़ाई

वहीं ट्रेलर की बात करें तो 2 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर में नागार्जुन और धनुष पैसों और सत्ता के पीछे ही भागते दिखाई दिए। वहीं रश्मिका ने मूवी में धनुष की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है। वहीं जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है पैसे के लिए खून-खराबा और धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं। ये मूवी सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीज होने जा रही है।

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

ट्रेलर देख फैंस ने भी खूब तारीफें की। एक यूजर ने लिखा, ‘पीक सिनेमा आने वाला है। धनुष ने ट्रेलर में कमाल कर दिया।’ दूसरे ने लिखा, ‘हालांकि ट्रेलर ज्यादा कुछ नहीं दिखाता लेकिन ये पीक सिनेमा दिखाता है।’ तीसरे ने लिखा, ‘ट्रेलर में सामाजिक ड्रामा और भावनात्मक गहराई सब देखने को मिला। कहानी को देखने में और ज्यादा मजा आएगा।’ एक अन्य ने लिखा, ‘केवल ट्रान्स मोड, सभी की जय हो। कुबेर टीम को शुभकामनाएं।’

यह भी पढ़ें: थियेटर के बाद OTT पर गदर काटने आ रहें अजय देवगन, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी Raid 2?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2025 07:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola