---विज्ञापन---

Dasara Box Office Collection Day 2: “दसरा” के लव ट्रायंगल ने फैंस को पहुचाया थिएटर, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Dasara Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार नानी की लेटेस्ट फिल्म “दसरा” को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म दसरा को लेकर फैंस में भारी भरकम क्रेज था। दरअसल नानी साउथ के बेहद ही फेमस एक्टर हैं। साउथ […]

Dasara Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार नानी की लेटेस्ट फिल्म “दसरा” को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म दसरा को लेकर फैंस में भारी भरकम क्रेज था। दरअसल नानी साउथ के बेहद ही फेमस एक्टर हैं।

साउथ सुपरस्टार हैं नानी (Dasara Box Office Collection Day 2)

नानी जब-जब स्टेज पर आते हैं तब-तब फैंस उनकी एक्टिंग के मुरीद हो जाते हैं। उन्होंने अपनी एकदम अलग छवि बना रखी है जो हर बार फैंस को स्क्रीन तक खींच के ले आती है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ जिसके चलते फिल्म ने पहले दो दिन में ठीक-ठाक कमाई की है। आइए डालते हैं दसरा के बॉक्स ऑफिस पर नजर।

अभी पढ़ें – Allu Arjun: अल्लु अर्जुन ने टॉलीवुड में पूरे किए 20 साल, खुद शेयर किया इमोशनल पोस्ट

कमाए इतने करोड़ रुपए

पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन फायदा हुआ। नानी और कीर्ति सुरेश की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। इसीलिए पहले और दूसरे दिन फैंस थिएटर में नजर आए। दसरा’ ने पहले दिन दुनियाभर में 38 करोड़ की कमाई की थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 6.78 करोड़ के आसपास रहा। जबकि, कुल कलेक्शन 17 करोड़ था। फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ का कलेक्शन (यह शुरुआती आंकड़े हैं) किया है।

अभी पढ़ें – Dasara Box Office Collection: नानी की ‘दसरा’ की दहाड़, बॉक्स ऑफिस रेस में ‘भोला’ को पछाड़ निकली आगे

‘दसरा’ की स्टार कास्ट

श्रीकांत ओडेला ने  फिल्म ‘दसरा’ डायरेक्ट किया है। पता हो कि ये फिल्म सिंगरौली कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष की एक अनोखी कहानी दिखाती है। सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी द्वारा निर्मित दूसरे में नानी, कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म के सभी गाने शानदार हैं।

अभी पढ़ें – टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
First published on: Apr 01, 2023 04:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.