Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Allu Arjun: अल्लु अर्जुन ने टॉलीवुड में पूरे किए 20 साल, खुद शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Allu Arjun: टॉलीवुड स्टार अल्लु अर्जुन को कौन नहीं जानता। टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई उनकी फिल्मों से लेकर उनकी एक्टिंग का मुरीद है। आज वहीं अल्लु अर्जुन इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए […]

Allu Arjun
Allu Arjun

Allu Arjun: टॉलीवुड स्टार अल्लु अर्जुन को कौन नहीं जानता। टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई उनकी फिल्मों से लेकर उनकी एक्टिंग का मुरीद है। आज वहीं अल्लु अर्जुन इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

अल्लु अर्जुन ने पूरे किए 20 साल (Allu Arjun)

आज अल्लु अर्जुन को टॉलीवुड इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। अल्लु ने पोस्ट के जरिए अपने फैंस को थैंक्यू कहा है। उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। मैं बहुत खुश और ब्लेस्ड महसूस करता हूं। मैं इंडस्ट्री में अपने सभी लोगों को पाकर बेहद आभारी हूं। मैं आज जो भी हूं वो लोगों से मिले प्यार की वजह से हूं। हमेशा आभारी हूं।’

स्टार्स दे रहे बधाई

अब उनकी इस पोस्ट पर फैंस से लेकर खुद इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स उनको बधाईं दे रहे हैं। इस लिस्ट में सामंथा रुख प्रभु का नाम भी शाामिल है। उन्होंने लिखा- ‘जल्दी ही पटाखे फूटने वाले हैं।’ जबकि, अरमान मलिक ने कहा, ‘बधाई अन्ना… आपको ढेर सारी बधाई हो।’ वहीं, रकुल प्रीत सिंह, श्रेया घोषाल और लक्ष्मी मंचू समेत कई सितारों ने अल्लू अर्जुन को बधाई दी है।

पुष्पा 2 में आएंगे नजर (Pushpa 2)

बात करें अल्लु अर्जुन की वर्क फ्रंट की तो वे जल्द ही “पुष्पा पार्ट 2” में नजर आएंगे। इन दिनों वे अपनी इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैं। पुष्पा के दूसरे पार्ट का फिल्म मेकर के साथ ही साथ फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

First published on: Mar 28, 2023 04:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.