---विज्ञापन---

Bro Box Office Collection Day 2: साउथ की ‘ब्रो’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, करोड़ों में पहुंची कमाई

Bro Box Office Collection Day 2: साउथ की फिल्म ब्रो (Bro) ने 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। साउथ के स्टार पवन कल्याण और साई धरम तेज की ब्रो फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही हैं। बात फिल्म के दो […]

Bro Box Office Collection Day 2, pawan kalyan, Sai Dharam Tej

Bro Box Office Collection Day 2: साउथ की फिल्म ब्रो (Bro) ने 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। साउथ के स्टार पवन कल्याण और साई धरम तेज की ब्रो फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही हैं।

बात फिल्म के दो दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो वो हैरान कर देने वाला है। आइए जानते हैं कि साउथ की ब्रो ने कितनी कमाई की और फैंस से इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ब्रो ने की दूसरे दिन इतने करोड़ की कमाई  (Bro Box Office Collection Day 2)

पता हो कि साउथ की ब्रो को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बात फिल्म की कमाई की करें तो पहले दिन फिल्म ने 30.05 करोड़ की कमाई की और हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है और इसने 20 करोड़ की कमाई कर दो दिन में 50 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया है।

Bro

पता हो कि फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है, तो ये कह सकते हैं कि फिल्म ने अपनी लागत तो निकाल ही ली है। खबरों की मानें तो पवन कल्याण और साई धर्म तेज की पॉपुलैरिटी के कारण उन्होंने दुनिया भर में वितरण अधिकार बेचकर लगभग 98 करोड़ रुपये पहले ही कमा लिए हैं।

ये है ब्रो की कहानी

फिल्म ब्रो की कहानी मार्क (साई धरम तेज) के इर्द-गिर्द घूमती है। मार्क एक ऐसा इंसान है जो अपने समय को महत्व देता है और अपने परिवार के सदस्यों को जीवन की हर सुख सुविधा देने के लिए कड़ी मेहनत करता है। वो अपने परिवार का मुखिया है जो सबका ख्याल रखता है। उसके पास किसी और चीज के लिए वक्त नहीं है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से आगे निकली ब्रो की कमाई  (Bro Box Office Collection Day 2)

बताते चलें कि, ब्रो के साथ साथ करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने दो दिनों में 27.10 करोड़ की कमाई की है, जबकि ब्रो ने इससे डबल कमाई कर ली है।

First published on: Jul 30, 2023 04:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.