Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 28 October 2023: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही लीप आने वाला है। कल के एपिसोड में आपने देखा था कि अभिमन्यु अपनी मां मंजरी से सारे रिश्ते तोड़कर गोयनका हाउस आ जाता है। गोयनका हाउस में सभी उसे एहसास कराते हैं कि वो अकेला नहीं है उसके पास पूरा परिवार है। वहीं आरोही पर मडरा रहा है जिसके चलते जल्द ही शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। तो चलिए अब आपको बताते हैं सीरियल के आज के एपिसोड की कहानी।
यह भी पढ़े: इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, फेमस एक्टर का अचानक हुआ निधन
मेडिटेशन सेंटर पहुंचा अभिमन्यु (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 28 October 2023)
अभिमन्यु और सैम की मेंटल हेल्थ को देखते हुए सब लोग मिलकर मेडिटेशन सेंटर जाते हैं ताकि वो लोग कुछ समय शांति से सोच सके। इस दौरान मेडिटेशन सेंटर में गोयनका को आप मस्ती मजाक करते देखेंगे। जहां एक तरफ सब लोग कुछ खुश है कि वो एक साथ है और एक दूसरे का साथ पाकर खुशी महसूस कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभिमन्यु अभी भी अपने मां मंजरी का उसको जेल भेजना उसके दिल-दिमाग से जा नहीं रहा है। अक्षरा भी उसकी हालात को समझ कर रही होती है।
मंजरी को हुआ गलती का एहसास (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 28 October 2023)
मंजरी को अभिमन्यु को जेल भेजने पर काफी बुरा लगता है कि उसने अपने ही बेटे के साथ ये क्या कर दिया। मंजरी को अभिमन्यु का उससे रिश्ता तोड़कर जाने पर बहुत बुरा लगा रहा है क्योंकि उसे लगा था कि वो उसकी उसका बेटा उससे दूर हो रहा है। शेफाली भी मंजरी को आकर सुना देती है कि घर में जो भी गलत हो रहा है उसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मंजरी है। सारी बातों को सोचकर वो अभि को फोन करती है लेकिन वो फोन की उठाता है तो वो उससे मिलने गोयनका हाउस जाती है लेकिन वहां जाकर उसे पता चलता है कि अभिमन्यु सबके साथ ट्रिप पर गया है। ये सुनकर तो मंजरी को धक्का लग जाता है।
आरोही की मौत!
शो के आगे आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि शिवू अपने जन्मदिन के लिए अभिमन्यु को बिरला हाउस बुलाता है। तो दूसरी तरफ गोयनका हाउस में आधी रात को कुछ गुंडे घुस आते हैं जो अक्षरा और आरोही पर चाकू तान देते हैं। अभिमन्यु से बदला लेने के लिए गुंडे आते है लेकिन वो आरोही को अकेले देख उस पर हमला कर देते है लेकिन तभी अक्षरा आ जाती है और आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अक्षरा की जान बचाने के लिए आरोही अपनी जान की कुर्बानी दे देगी। वहीं, लीप के बाद इस बात को लेकर रूही हमेशा अक्षरा और अभीरा से नफरत करेगी।