Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

15 साल की टूटी शादी, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम कपल हुआ अलग

Lata Sabharwal Sanjeev Seth separation: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार और फिर शादी करने वाला स्टार कपल लता सबरवाल और संजीव सेठ के रिश्ते में दरार आ गई है। लता सबरवाल ने पति संजीव सेठ से अलग होने का ऐलान किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

---विज्ञापन---

Lata Sabharwal and Sanjeev Seth
लता-संजीव हुए अलग (Image Credit: Instagram)

Lata Sabharwal Sanjeev Seth separation: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कपल की शादी में दरार आ गई है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की मां और पिता का रोल निभाने वाली जोड़ी लता सबरवाल और संजीव सेठ रियल लाइफ में भी पति-पत्नी थे, लेकिन अब शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। टीवी एक्ट्रेस लता सबरवाल ने खुद सोशल मीडिया पर अपने पति संजीव सेठ से अलग होने की जानकारी दी है। लता और संजीव दोनों को राजन शाही के सीरियल के सेट पर ही एक-दूसरे से प्यार हुआ था और फिर दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी रचाई थी, मगर इतने साल बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई हैं कि दोनों अलग हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Yoga से खुद फिट रखती हैं ये हसीनाएं, चेहरा देख नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा

---विज्ञापन---

लता सबरवाल-संजीव सेठ हुए अलग

ऑन स्क्रीन से ऑफ स्क्रीन कपल बने लता सबरवाल और संजीव सेठ के रिश्ते में दरार आ गई है। लता सबरवाल ने पति संजीव सेठ से अलग होने का ऐलान किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। लता ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वो अपने पति संजीव से अब अलग हो गई हैं। लता ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा, ‘लंबे समय की चुप्पी के बाद, मैं ऐलान करती हूं कि मैं (लता सबरवाल) अपने पति (संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने की खास मांग 

संजीव सेठ और लता सबरवाल की शादी को 15 साल हो चुके हैं और दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आरव है। संजीव से अलग होने की अनाउंसमेंट करने के साथ ही एक्ट्रेस ने सभी से खास रिक्वेस्ट भी की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में  आगे लिखा, ‘मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि प्लीज मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस बारे में कोई सवाल न पूछें या कॉल न करें। आभार।’

---विज्ञापन---

सेट पर हुआ था संजीव-लता को प्यार 

गौरतलब है कि संजीव सेठ और लता सबरवाल ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान के ऑनस्क्रीन पेरेंट्स का रोल निभाया था। संजीव और लता को इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। लता और संजीव ने साल 2010 में शादी रचाई थी और मगर अब साल 2025 में एक्ट्रेस ने पति से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन है Diana Penty के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर? बॉलीवुड से है खास कनेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2025 04:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola