Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है Diana Penty के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर? बॉलीवुड से है खास कनेक्शन

who Is Diana Penty Boyfriend Harsh Sagar: बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अचानक सुर्खियों में आ गई हैं, हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि वो 12 साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। आइए जानते हैं कि डायना पेंटी के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर कौन हैं?

---विज्ञापन---

Diana Penty
कौन हैं हर्ष सागर (Image Credit: Instagram)

who Is Diana Penty Boyfriend Harsh Sagar: बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल’ में मीरा बनकर फेम पाने वाली डायना पेंटी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस डायना पेंटी अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है, उन्होंने बताया है कि वो पिछले 12 साल में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। चलिए जानते हैं कि डायना पेंटी के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर कौन हैं, जिनके साथ वो लंबे समय से रिलेशनशिप में है और दोनों 12 साल से लिव-इन भी रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Arbaaz और Sshura Khan ने नन्हे मेहमान के लिए की शॉपिंग, ‘डैडी टू बी’ का मस्ती भरा अंदाज वायरल

---विज्ञापन---

कब से हर्ष सागर को जानती हैं डायना

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी ने हाउटरफ्लाई को बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड हर्ष सागर को लंबे समय से डेट कर रही हैं और दोनों 12 साल से साथ में रह रहे हैं। डायना और हर्ष पिछले 22 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और उन दोनों के रिश्ते को लेकर उनकी फैमिली को भी कोई परेशानी नहीं है। हर्ष और डायना लिव-इन में रहते हैं और उनका एक डॉग भी है। डायना का कहना है कि मन में खुद को शादीशुदा ही मानती हैं, बस उन्होंने पेपर पर शादी नहीं की है।

---विज्ञापन---

कौन हैं डायना पेंटी के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर? 

डायना पेंटी के बॉयफ्रेंड का नाम हर्ष सागर है, ये तो हम पहले ही बता चुके हैं। बता दें कि हर्ष सागर एक डायमंड डीलर हैं, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं और उनका अकाउंट भी पर्सनल है। डायना के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर का फिल्म इंडस्ट्री से गहरा रिश्ता है, वो फिल्म डायरेक्टर चंद्रा बरोट के भतीजे हैं। साल 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ का डायरेक्शन चंद्रा बारोट ने ही की थी।

---विज्ञापन---

‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में आईं नजर

दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में लंबे समय बाद एक्ट्रेस डायना पेंटी नजर आई हैं। ये फिल्म 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हुई है, जो मर्डर मिस्ट्री है। इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते एक्टर दिलजीत दोसांझ जासूस बनकर आए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक्टर Tushar Ghadigaonkar ने ली अपनी जान, दोस्त बोले- कोई रास्ता नहीं…

First published on: Jun 21, 2025 02:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola