---विज्ञापन---

Video: बेटे लक्ष्य संग दिखीं भारती सिंह, बेबी की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Bharti Singh With Son Video: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) हमेशा ही लोगों को हंसाती रहती हैं। उन्हें देखकर फैंस के चेहरे भी खिल उठते हैं। वहीं इन दिनों वो अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे लक्ष्य (Laksh) के साथ नजर […]

Bharti Singh With Son Video: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) हमेशा ही लोगों को हंसाती रहती हैं। उन्हें देखकर फैंस के चेहरे भी खिल उठते हैं। वहीं इन दिनों वो अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे लक्ष्य (Laksh) के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं।

बेटे के साथ दिखीं भारती सिंह

वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, पहले वो कार में नजर आ रही हैं और फिर उन्होंने अपने बेटे के साथ पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छा रहा है जिसे अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके। इतना ही नहीं इस दौरान वो बेहद ही सिंपल अंदाज में नजर आई और उनके बेटे ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।

 

और पढ़िएकपिल शर्मा ने शेयर किया किन्नरों की देशभक्ति का ओतप्रोत वीडियो, आप भी देखें

और पढ़िएतलाक की खबरों के बीच एक साथ नजर आए राजीव-चारु, यूजर्स हुए हैरान

 

फैंस ने की कमेंट्स की बौछार

 

वीडियो को देखकर फैंस लगातार कमेंट की बौछार कर रहे हैं। वहीं कमेंट सेक्शन की बात करें तो, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कितना क्यूट हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गोलू’ और दिल वाला इमोजी बनाया। वहीं एक अन्य यूजर ने ‘लड्डू’ लिखा। ऐसे हजारों फैंस है जो भारती के बेटे की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं और प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

भारती सिंह ने उठाया था ये कदम

आपको बता दें कि, बेटे के जन्म के महज 12 दिन बाद ही भारती सिंह काम पर लौट आई थी और ये कदम उठाने के लिए फैंस ने उनकी खूब सहराना भी की थी। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं।

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 18, 2022 08:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.