Vibhu Raghave Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से आज सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है, लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे एक्टर विभु राघव का निधन हो गया है। ‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम एक्टर विभु राघव ने 2 जून को मुंबई के नानावटी अस्पताल में दम तोड़ा। साल 2022 से ही वो स्टेज 4 कोलन कैंसर से लड़ रहे थे और तीन साल बाद वो ये जंग हार गए। इस खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और टीवी स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्टर की कैंसर ने ले ली जान, जानें कौन थे Vibhu Raghave?
सिपंल कौल
सिंपल कौल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ही विभु राघव के निधन की पुष्टि की थी। उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘भारी मन से हम अपने प्रियजनों को सूचित करना चाहते हैं कि हमारे प्रिय दोस्त विभु राघव आज हमें छोड़कर चले गए। कृपया उनके आगे के सफर के लिए प्रार्थना करें। लव एंड लाइट!’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा ने भी अपने दोस्त विभु राघव के लिए स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा, शांति से आराम करो भाई, बहुत जल्दी चले गए।

मोहसिन खान
ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेम पाने वाले एक्टर मोहसिन खान ने भी विभु राघव के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है।

ताहेर शब्बीर
टीवी और ओटीटी स्टार ताहेर शब्बीर ने भी अपने दोस्त विभु राघव के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो विभू उनको केक खिला रहे हैं।

अनेरी वजानी
‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम एक्ट्रेस अनेरी वजानी ने अपने को-एक्टर विभु के निधन की खबर सामने आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, रेस्ट इन पीस माई डियरेस्ट विभू! हां मुझे पता है तुम मुझसे ज्यादा प्यार करते हो।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे दोस्त
विभु राघव के निधन की खबर सुनकर अब टीवी जगत स्टार्स उनके आखिरी दर्शन और परिवार का दुख बांटने पहुंच रहे हैं। टीवी एक्टर नकुल मेहता, ज़ैन इबाद खान और अंजलि आनंद एक्टर विभु के घर पहुंचे हैं, जहां से उनके वीडियो सामने आए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
View this post on Instagram---विज्ञापन---
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: कब और कहां होगा Vibhu Raghave का अंतिम संस्कार? स्टेज 4 कैंसर से हुई एक्टर की मौत