Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कब और कहां होगा Vibhu Raghave का अंतिम संस्कार? स्टेज 4 कैंसर से हुई एक्टर की मौत

एक्टर विभु राघव का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी सौम्या टंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

---विज्ञापन---

vibhu raghav passes away
creadit-instagram

टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘निशा और उसके कजन्स’ फेम एक्टर विभु राघव की कैंसर से लंबी जंग के बाद मौत हो गई है। उन्होंने लंबी जंग के बाद 2 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब तीन साल से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे विभु का इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके साथ ही सौम्या टंडन ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइए जानते हैं कि विभु राघव का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?

कब होगा विभु राघव का अंतिम संस्कार? 

विभु राघव के निधन की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस सौम्या टंडन दी।इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि विभु का अंतिम दर्शन 3 जून को दोपहर 12:30 बजे के बाद कराया जाएगा, और 1 बजे के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। यह जानकारी विभु के अन्य दोस्तों द्वारा भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कैंसर का पता चलने के बाद दोस्तों ने क्राउड फंडिंग से की मदद   

विभु को साल 2022 में कोलन कैंसर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ जर्नी से जुड़े अपडेट्स शेयर कर रहे थे। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को कैंसर से जूझने के अपने अनुभवों से अवगत कराया था और हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया था। बता दें कि इलाज के दौरान विभु के करीबी दोस्त सौम्या टंडन, सिंपल कौल और अदिति मलिक ने सोशल मीडिया पर क्राउड फंडिंग के जरिए मदद की अपील भी की थी। दोस्तों ने हर मोड़ पर उनका साथ दिया, लेकिन बीमारी लगातार गंभीर होती गई और विभु की हालत बिगड़ती रही।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: रेखा की ये आइकॉनिक फिल्म सिनेमाघरों में होगी री-रिलीज, मेकर्स बोले- अब देखने का एक्सपीरियंस होगा खास

---विज्ञापन---

सौम्या टंडन ने दी श्रद्धांजलि

सौम्या टंडन ने विभु राघव के बारे में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “वो सबसे पवित्र आत्मा थे, उनकी मुस्कान किसी भी कमरे को रौशन कर देती थी। उन्होंने बहुत ग्रेस और पॉजिटिविटी के साथ जीवन को जिया। उनका प्यार कभी फीका नहीं पड़ेगा। उनकी बहुत याद आएगी।” इसके साथ ही विभु के अचानक यूं चले जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। सोशल मीडिया पर फैन्स और को स्टार्स उनकी याद में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dipika Kakar Health Update: आज होगी कैंसर सर्जरी, शोएब ने बताया ‘मुश्किल वक्त’

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 03, 2025 09:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola