Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘राधाकृष्ण’ फेम ने दर्दनाक हादसे का किया खुलासा, Sumedh Mudgalkar बोले- ‘चेहरा बिगड़ जाता तो…’

'राधाकृष्ण' फेम ने सुमेध मुदगलकर ने हाल ही में एक दर्दनाक हादसे के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे जब उनकी नाक की सर्जरी हुई थी तो वह डर गए थे।

---विज्ञापन---

Sumedh Mudgalkar
Sumedh Mudgalkar- instagram

टीवी के शो ‘राधाकृष्ण’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुमेध मुदगलकर हाल ही में एक पुराने  हादसे का जिक्र किया है। एक्टर ने बताया है कि उन्हें मेंटली और फिजिकली तरह से झकझोर कर रख दिया था। एक इंटरव्यू में सुमेध ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी नाक में गंभीर चोट लगी थी और उस समय उन्हें डर था कि कहीं उनका चेहरा हमेशा के लिए खराब न हो जाए।

कृष्ण की छवि तोड़कर नए रोल में दिखे सुमेध

एक्टर सुमेध मुदगलकर हाल ही में वह वेब सीरीज है जुनून में एक डांसर के किरदार में नजर आए। इस रोल ने उनकी पारंपरिक छवि को चुनौती दी है। सुमेध का कहना है कि उन्होंने हमेशा खुद पर भरोसा किया और दर्शकों की सोच से ज्यादा खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि एक इंटरव्यू में सुमेध ने बताया कि नवंबर 2024 में एक शूट के दौरान उनकी नाक में गंभीर चोट लग गई थी। उन्होंने कहा, “उस समय सब कुछ बिखर रहा था। सांस लेना भी मुश्किल हो गया था क्योंकि नाक पूरी तरह बंद थी। मैं सिर्फ मुंह से सांस ले पा रहा था और ठीक से खा-पी भी नहीं सकता था। एक पल को तो लगा कि सब खत्म हो गया है।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Nigam (@theabhisheknigam)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Drishyam एक्ट्रेस दोबारा बनीं मां, बेटी को दिया जन्म; Ishita-Vatsal ने फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

सर्जरी के डर ने झकझोर कर रख दिया था

एक्टर ने शेयर किया कि उन्हें इस बात का डर सताने लगा था कि कहीं उनका चेहरा हमेशा के लिए खराब न हो जाए। उन्होंने कहा, “अगर नाक ठीक नहीं हुई तो सर्जरी करानी पड़ेगी, और मैं नहीं चाहता था कि मेरे चेहरे में बदलाव आए। एक एक्टर के लिए चेहरा बहुत अहम होता है।” एक्टर के लिए चेहरा ही उसकी पहचान होती है। अगर उसके फेस पर कुछ भी हुआ तो उसे बेरोजगार की हालत का भी सामना किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

कैसे बढ़ाया हौसला? 

सुमेध ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उनके करीबियों ने उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें सकारात्मक माहौल में रखा। “मेरे आसपास के लोगों ने मेरी चिंता की और मुझे मानसिक रूप से संभालने में मदद की। इसी सहारे मैंने दोबारा खुद पर भरोसा किया।”

यह भी पढ़ें: जासूसी नॉवेल के मशहूर लेखक का निधन, जानें कौन थे Frederick Forsyth?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 12:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola