---विज्ञापन---

Sumbul Tauqeer Khan In Dear Ishq: सुंबुल के लुक ने मचाया बवाल, नए शो में इस तरह आएंगी नजर

Sumbul Tauqeer Khan In Dear Ishq: सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस 16 से निकलने के बाद अब डियर इश्क (Dear Ishq) में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बॉस 16 में कर चुकी हैं धमाल (Sumbul Tauqeer Khan In Bigg Boss […]

Sumbul Tauqeer Khan
Sumbul Tauqeer Khan

Sumbul Tauqeer Khan In Dear Ishq: सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस 16 से निकलने के बाद अब डियर इश्क (Dear Ishq) में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।

बिग बॉस 16 में कर चुकी हैं धमाल (Sumbul Tauqeer Khan In Bigg Boss 16)

सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस सीजन 16 का एक बेहद ही चर्चित नाम रही हैं। सुंबुल शो में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थी। शो में फैंस ने उनको काफी पसंद किया था। अपने चुलबुले अंदाज की वजह से वो शो में काफी आगे तक गई थीं।

अब बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद सुंबुल (Sumbul Tauqeer Khan) अपने अगले प्रोजेक्ट में लग गई हैं। सिर्फ वहीं नहीं बल्कि के शो के अन्य सदस्य भी बाहर आने के बाद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।

डियर इश्क (Dear Ishq) में आएंगी नजर

बात करें सुंबुल की तो वो वेब शो डियर इश्क (Dear Ishq) में नजर आएंगी। इस शो में एक्ट्रेस का किरदार इंफ्लूएंसर का है। शो के बारे में सुनने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सुंबुल तौकीर खान की पहली झलक सामने आ गई है।

यह भी पढ़ेंः बिग बॉस के बाद अब रोहित शेट्टी के शो में दिखेगा इस एक्ट्रेस का ग्लैमर

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

दरअसल, सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Tauqeer Khan) ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनका लुक पहले से काफी अलग लग रहा है। यही वजह है कि उनकी ये तस्वीरें चर्चा में हैं। फोटोज में उनका लुक काफी बोल्ड है। बता दें कि डियर इश्क में सुंबुल इसी लुक में नजर आएंगी।

फैंस कर रहे हैं रिएक्ट

शो से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करने का अब उनके फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। लोग अभी से काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि लोग उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने ट्विटर पर लिखा है, ‘अभी तो शो में सुंबुल की एंट्री ऑन एयर नहीं हुई। तब शो ट्रेंडिंग में आ गया।

सोचो जब सुंबुल इसमें नजर आएंगी। तब क्या होगा।’ बता दें कि यह कोई पहला शो नहीं है जिसमें सुंबुल एक्टिंग करती दिखाई देंगी। इसके पहले भी वो शो ‘इमली’ में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं।

First published on: Feb 22, 2023 06:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.