Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुए शहनाज गिल के भाई, एक्टर की मौत पर जताया दुख, बोले-‘इंसान चला जाता है, यादें रह..’

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को पूरे 5 साल हो चुके हैं. एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर उनके फैंस ने और तमाम करीबी दोस्तों ने उन्हें याद किया. वहीं, शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

Shehnaaz Gill Brother Shehbaz-Sidharth Shukla
Shehnaaz Gill Brother Shehbaz-Sidharth Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के जाने माने एक्टर्स में से एक हुआ करते थे. हालांकि 2 सितंबर 2021 को एक्टर का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था. उनकी मौत को पूरे पांच साल बीत चुके हैं. एक्टर की मौत ने सिर्फ उनके करीबी, परिवार वालों और दोस्तों को ही नहीं बल्कि फैंस को भी तगड़ा झटका दिया था. सिद्धार्थ के करीबी दोस्तों में सबसे पहले हमेशा ही शहनाज गिल का नाम आया है. शहनाज गिल सिद्धार्थ की मौत पर टूट गई थीं. वहीं, एक्टर के निधन के पांच साल बाद शहनाज के भाई शहबाज बदेशा ने उन्हें याद किया है. इतना ही नहीं सिद्धार्थ को लेकर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

शहबाज ने किया सिद्धार्थ को याद

दरअसल, शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस 13 की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ” कुछ रिश्ते तस्वीरों में नहीं, दिल की धड़कनों में बस जाते हैं… इंसान चला जाता है इस दुनिया से, मगर उसकी यादें उम्र भर साथ रह जाती हैं. शेर.”

---विज्ञापन---

फैंस ने किए पोस्ट पर कमेंट

शहबाज के इस पोस्ट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. फैंस सिद्धार्थ को याद कर इमोशनल हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, “हम उन्हें बहुत याद करते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं जानता हूं कि आप उनका सम्मान करते हैं. लेकिन सिद्धार्थ के बारे में लगातार पोस्ट करने से आपकी बहन पर असर पड़ेगा और वह आसानी से आगे नहीं बढ़ पाएगी. इस बारे में सोचिए.” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “हमारे दिल में हमेशा रहेगा हमारा शेर.”

बिग बॉस 13 के विनर बने थे सिद्धार्थ

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में नजर आए थे. वह इस सीजन के विनर बने थे. इस शो में पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल भी नजर आईं थी और शो के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. इतना ही नहीं इसी दौरान दोनों करीब आए थे और एक मजबूत रिश्ता बना. इस दौरान शो में एक बार शहबाज ने भी शिरकत की थी.

सिद्धार्थ शुक्ला शोज

सिद्धार्थ को लेकर बात करें तो साल 2021 में एक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. वह उस दौरान महज 40 साल के थे. एक्टर टीवी का जाना माना चेहरे थे. उन्होंने कई शोज में काम किया था. वह उतरन, बालिका वधू, ससुराल सिमर का, दिल से दिल तक, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 2 सीरीज में नजर आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार से कैसा जुड़ा सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन? जानकारी रिवील

First published on: Sep 03, 2026 11:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola