नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कई परिवारों के घर उजड़ गए हैं, जबकि कई लोगों ने अपने अपनों को खो दिया। ऐसे मुश्किल वक्त में बॉलीवुड सितारे नेपाल के समर्थन में आगे आ रहे हैं। अब गोविंदा की पत्नी और एक्ट्रेस सुनीता आहूजा ने भी नेपाल के हालात पर गहरी चिंता जाहिर की है और मदद का हाथ बढ़ाने का फैसला किया है। सुनीता आहूजा ने बताया कि नेपाल उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि उनकी मां और दादी दोनों काठमांडू से हैं। उन्होंने कहा कि उनका जन्म भारत में हुआ, लेकिन नेपाल उनकी मातृभूमि है। बाढ़ से हुई भयानक तबाही देखकर उनका दिल टूट गया है। नेपाल से अपने खास रिश्ते के बारे में बात करते हुए सुनीता ने बताया कि वह हर साल 1 जनवरी को अपनी बेटी के साथ पशुपतिनाथ मंदिर जाती हैं और भगवान का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करती हैं। ऐसे में नेपाल में आई त्रासदी ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया है। सुनीता ने यह भी कहा कि वह ऐसे व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, जो यह सुनिश्चित कर सके कि उनकी ओर से दिया जाने वाला डोनेशन सही जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी नेपाल की मदद के लिए आगे आने की अपील की। फिलहाल सुनीता आहूजा नेपाल के लिए अपनी संवेदनशील पहल को लेकर चर्चा में हैं।
---विज्ञापन---
Nepal बाढ़ से टूटीं Sunita Ahuja, तबाही देख छलका Govinda की पत्नी दर्द! भावुक होकर बढ़ाया मदद का हाथ
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कई परिवारों के घर उजड़ गए हैं, जबकि कई लोगों ने अपने अपनों को खो दिया। ऐसे मुश्किल वक्त में बॉलीवुड सितारे नेपाल के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
First published on: Sep 02, 2026 02:46 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola