Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां के साथ जेल पहुंची मशहूर एक्ट्रेस! सलाखों के पीछे काटी लंबी कैद! धोखेबाज़ का लगा आरोप !

टीवी की दुनिया में अपने नेगेटिव किरदारों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अलका कौशल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ‘कुबूल है’ में रजिया बेगम से लेकर ‘स्वरागिनी’ की दादी मां तक, उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जिन्हें देखकर दर्शक भी डर जाते थे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 2, 2026 17:29
Share :
Alka Kaushal

टीवी की दुनिया में अपने नेगेटिव किरदारों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अलका कौशल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ‘कुबूल है’ में रजिया बेगम से लेकर ‘स्वरागिनी’ की दादी मां तक, उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जिन्हें देखकर दर्शक भी डर जाते थे। फिलहाल वह ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका करियर मुश्किल दौर में पहुंच गया था। साल 2017 में अलका कौशल और उनकी मां सुशीला बडोला एक टीवी सीरियल बनाने की योजना बना रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने पंजाब के संगरूर निवासी अवतार सिंह से करीब 50 लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में रकम लौटाने के लिए अलका और उनकी मां ने 25-25 लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद अवतार सिंह ने कानूनी कार्रवाई की और मामला अदालत तक पहुंच गया। सुनवाई के बाद अदालत ने अलका और उनकी मां को दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर संगरूर जेल भेजे जाने की खबर सामने आई। इस कानूनी विवाद का असर अलका के करियर पर भी पड़ा। वह दिग्गज थिएटर आर्टिस्ट विश्व मोहन बडोला की बेटी और अभिनेता वरुण बडोला की बहन हैं। हालांकि, मुश्किल दौर के बाद अलका ने हार नहीं मानी। उन्होंने दोबारा काम शुरू किया और ‘क्वीन’ तथा ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।

First published on: Sep 02, 2026 05:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola