Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पति के बाद एक्टर बेटे की उठी अर्थी ! 40 के हीरो की नींद में मौत ! किस हाल में एक्टर की बूढ़ी मां?

टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों में खास जगह बनाई थी। 2 सितंबर 2021 को महज 40 साल की उम्र में उनके अचानक निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 2, 2026 14:51
Share :
Sidharth Shukla

टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों में खास जगह बनाई थी। 2 सितंबर 2021 को महज 40 साल की उम्र में उनके अचानक निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर फैंस एक बार फिर उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी मां रीता शुक्ला के बारे में जानना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधन से कुछ घंटे पहले सिद्धार्थ को बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हुआ था। उन्होंने अपनी मां को इसकी जानकारी दी, दवा ली और सो गए। अगली सुबह जब वह नहीं उठे तो उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था। सिद्धार्थ अपनी मां के बेहद करीब थे। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान भी वह कई बार अपनी मां का जिक्र करते नजर आए थे। बेटे के निधन के बाद रीता शुक्ला ने बेहद मुश्किल दौर का सामना किया। इससे पहले वह अपने पति अशोक शुक्ला को भी खो चुकी थीं। सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी दोनों बहनें प्रीति और नीतू मां के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। दिसंबर 2025 में सिद्धार्थ के 45वें जन्मदिन पर परिवार का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनकी मां और बहनों ने उनकी याद में केक काटा। बताया जाता है कि रीता शुक्ला अपना काफी समय ब्रह्माकुमारीज आश्रम में बिताती हैं और आध्यात्मिक माहौल के बीच बेटे की यादों के साथ जिंदगी आगे बढ़ा रही हैं।

First published on: Sep 02, 2026 02:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola