Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘जीभ काटने वाले को 1.51 लाख…’ स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर मचा बवाल, आगरा में जलाए गए एक्ट्रेस के पोस्टर

Swara Bhasker Jauhar Remark Agra Protest: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर 'पद्मावत' के जौहर वाले बयान की वजह से चर्चा में हैं. आगरा में उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

Swara Bhasker Jauhar Remark Agra Protest: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने एक कार्यक्रम में संजय लीला भंसाली की 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन और इस प्रथा पर सवाल उठाए थे. इस मामले पर स्वरा भास्कर का बयान कई लोगों को पसंद नहीं आया. पहले उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया. इसके बाद अब विवाद सड़कों पर उतर आया है. आगरा में स्वरा भास्कर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं, ऐलान किया गया कि जो कोई भी स्वरा भास्कर की जीभ काटेगा, उसे 1.51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

आगरा में जलाए गए एक्ट्रेस के पोस्टर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के जौहर प्रथा वाले बयान के चलते आगरा में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने स्वरा भास्कर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों तले रौंदा. इस दौरान एक युवा नेता ने स्वरा की जीभ काटने वाले को 1.51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की. इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में 1 सितंबर 2026 को आगरा में स्वरा भास्कर के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया. वायरल वीडियो में कुंवर अजय तोमर ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली अन्य राजपूत महिलाओं के साहस और बलिदान पर सवाल उठाने के लिए स्वरा भास्कर की निंदा की. उन्होंने दावा किया कि स्वरा को उस काल की ऐतिहासिक परिस्थितियों की समझ नहीं है.

जीभ काटने वाले को 1.51 लाख…

इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान कुंवर अजय तोमर ने यह भी ऐलान किया कि वह स्वरा भास्कर की जीभ काटने वाले को 1.51 लाख रुपये का इनाम देंगे. वायरल वीडियो में अजय तोमर एक्ट्रेस के लिए कई अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आए.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2026 10:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola