Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार से कैसा जुड़ा सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन? जानकारी रिवील

शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार हो गया है, लेकिन इससे बिग बॉस 13 विनर सिध्दार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार का कनेक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं क्या हो वह कनेक्शन?

---विज्ञापन---

shefali jariwala death
shefali jariwala death

‘कांटा लगा’ गर्ल और ‘बिग बॉस 13’ में सबकी फेवरेट लिस्ट में शामिल कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के अचनाक निधन ने दोस्तों से लेकर परिवार में सभी को तोड़ कर रख दिया है। सिर्फ 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली शेफाली का अंतिम संस्कार उसी श्मशान घाट पर हुआ जहां ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ था। क्या इसे सिर्फ इत्तेफाक कहा जाए या कोई भावनात्मक कनेक्शन? दोनों की लाइफ का यह समान पड़ाव एक बार फिर फैंस को भावुक कर गया है। पहले से ही एक्ट्रेस के चाहनेवाले और बिग बॉस 13 के बाकी के कंटेस्टेंट इस शो से दूसरे फ्रेंड को खोने का दुख जता रहे थे।

शेफाली के अंतिम संस्कार का सिद्धार्थ से कैसा कनेक्शन? 

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार 28 जून 2025 को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाटम में किया गया। यह वही स्थान है, जहां ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का भी अंतिम संस्कार हुआ था। इस संयोग ने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को एक बार फिर भावुक कर दिया है। बता दें कि सिध्दार्थ शुक्ला और शेफाली जरीवाला दोनों को ही बिग बॉस 13 में देखा गया था। दोनों कंटेस्टेंट्स की शो के साथ-साथ इंडस्ट्री में काफी अच्छी पहचान थी।  बिग बॉस 13 के विनर को खोने के बाद अब दूसरे सदस्य को खोने का दुख दोहरा हो गया है। इस इमोशनल पल का कनेक्शन यही है कि जिस श्मशान घाट पर सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार हुआ था,वहीं पर शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार हुआ।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shudh Manoranjan (@shudh_manoranjan)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मौत की वजह का नहीं हुई रिवील

फिलहाल, शेफाली की मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको कार्डियक अरेस्ट हुआ था। परिवार या उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पति पराग त्यागी सहित आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस को दिए बयान में एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी ने बताया कि शेफाली को मिर्गी की बीमारी थी और वह स्किन ट्रीटमेंट भी करवा रही थीं। इस जानकारी के बाद मौत के कारणों पर और भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Shudh Manoranjan (@shudh_manoranjan)

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की दौलत छोड़ गईं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, अब कौन बनेगा वारिस?

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस’ से मिली नई पहचान

शेफाली जरीवाला को म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त पहचान मिली। बाद में उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ से बॉलीवुड में कदम रखा और कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। ‘बिग बॉस 13’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद वह फिर चर्चा में आ गईं। शो में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग भी सुर्खियों में रही थी। इस शो में सिद्धार्थ के साथ शॉर्ट टर्म के लिए ही सही लेकिन उनके साथ शेफाली की अफेयर की खबरें भी आई थीं, हालांकि दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की थी।

यह भी पढ़ें: The Traitors से निकलने के बाद अंशुला कपूर को कराना पड़ गया इलाज? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2025 11:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola