Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बीच इवेंट में ‘चिढ़ी’ Kareena Kapoor, लात दिखाकर बेबो का फूटा गुस्सा, Saif की बीवी का वीडियो Viral !

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से वायरल हुए एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में करीना का अंदाज देखकर जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 1, 2026 17:53
Share :
Kareena Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से वायरल हुए एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में करीना का अंदाज देखकर जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, 31 अगस्त को मुंबई में मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस दौरान करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन समेत फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही। इवेंट में करीना कभी सोलो तो कभी पूरी स्टारकास्ट के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आईं। हालांकि, बार-बार अलग-अलग एंगल और जगह पर पोज देने के लिए कहे जाने से करीना थोड़ी परेशान हो गईं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लगातार राइट और लेफ्ट पोज देने के बाद एक्ट्रेस के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। इसी दौरान वह पैपराजी से कहती सुनाई देती हैं, “कभी इधर, कभी उधर, मैंने हील्स पहना है।” करीना का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जहां कुछ फैंस उनके एक्सप्रेशन और अंदाज को क्यूट बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके रिएक्शन को ओवरएक्टिंग तक बता दिया। वहीं, ट्रेलर लॉन्च से करीना के कई दूसरे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह कभी मुस्कुराती, कभी क्यूट फेस बनाती और कभी कैमरे के सामने अलग-अलग एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। करीना जल्द ही ‘दायरा’ में एक अलग अंदाज में दिखाई देंगी।

First published on: Sep 01, 2026 05:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola