Grammy Winner Singer Cassandra Wilson Death: अमेरिका की म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां की दिग्गज और मशहूर जैज सिंगर कैसेंड्रा विल्सन का निधन हो गया है. अपनी बेमिसाल गायकी के लिए दो बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं कैसेंड्रा विल्सन ने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके मैनेजर रॉबर्ट टोरे ने रेडियो स्टेशन WBGO से बात करते हुए दी. कैसेंड्रा विल्सन के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. जैक्सन के मेयर जॉन हॉर्न समेत कई बड़े म्यूजिशियन और सिंगर्स ने भी कैसेंड्रा के निधन पर दुख जताया है.
कैसेंड्रा विल्सन के निधन की खबर
कैसेंड्रा विल्सन के मैनेजर रॉबर्ट टोरे ने रेडियो स्टेशन WBGO को दिए एक इंटरव्यू में दिग्गज जैज सिंगर के निधन की जानकारी दी. रॉबर्ट टोरे ने कहा, ‘हम बड़े ही दुख के साथ बताना चाहते हैं कि ग्रैमी अवॉर्ड विनर और दिग्गज जैज सिंगर कैसेंड्रा विल्सन का निधन हो गया है.’ उन्होंने बताया कि कैसेंड्रा विल्सन का निधन उनके घर पर ही हुआ. उनके आखिरी समय में उनके परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और मैनेजर उनके पास मौजूद थे. उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है.
RIP, Cassandra Wilson.
— Hyde (@nurmannurakhmad) September 3, 2026
I never knew you personally. I never sat across from you at a table, never watched you sing from the audience, never became a part of your life.
And yet, somehow, there are people who feel as though we once knew them.
Perhaps because of their voice.
I… pic.twitter.com/tQZSm6I8Df
जैक्सन के मेयर ने व्यक्त किया दुख
कैसेंड्रा विल्सन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जैक्सन के मेयर जॉन हॉर्न ने डब्ल्यूजेटीवी से कहा, ‘कैसेंड्रा विल्सन जहां भी अपना म्यूजिक लेकर गईं, उन्होंने मिसिसिपी की धुन, आत्मा और इतिहास को अपने साथ ले गईं. उनके काम में एक अजीब सी गहराई थी. आज हमने एक असाधारण मूल निवासी को खो दिया है और दुनिया ने एक यूनिक म्यूजिकल आवाज खो दी है.’
जॉन बैटिस्ट ने दी श्रद्धांजलि
कैसेंड्रा विल्सन के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. म्यूजिशियन जॉन बैटिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कैसेंड्रा का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘वाह, कैसेंड्रा… इस हफ्ते रॉक इन रियो में प्रेजेंटेशन देने के लिए रियो जाने की तैयारी करते हुए, मुझे कैसेंड्रा विल्सन के टूर के दौरान ब्राजील की अपनी पहली यात्रा याद आ रही है. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। उनकी आवाज का लहजा और सिंगिंग स्किल कमाल की थी.’
कौन थीं कैसेंड्रा विल्सन?
कैसेंड्रा विल्सन का जन्म 4 दिसंबर 1955 को मिसिसिपी के जैक्सन में हुआ था. उनके पिता हरमन फॉल्क्स जूनियर एक गिटारिस्ट, बेसिस्ट और म्यूजिक टीचर थे. उनकी मां मैरी मैकडैनियल पीएचडी होल्डर और प्राइमरी स्कूल टीचर थीं. कैसेंड्रा को बचपन से ही संगीत से काफी प्यार था। 6 से 13 साल की उम्र तक उन्होंने प्रोफेशनली पियानो बजाना सीखा. इसके बाद उन्होंने स्कूल के मार्चिंग बैंड में क्लैरिनेट बजाना सीखा. जब वह कॉलेज में थीं, तब उन्होंने स्थानीय कॉफी शॉप्स में परफॉर्म करना शुरू कर दिया। उन्होंने लोकल बैंड के साथ भी परफॉर्म किया. इसके बाद उन्होंने फोक म्यूजिक, आर एंड बी, फंक और पॉप सहित अलग-अलग म्यूजिक जॉनर में खुद को निखारा. कैसेंड्रा विल्सन ने अपने 44 साल के करियर में कई हिट गाने रिकॉर्ड किए और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई.