Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्वरा भास्कर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जौहर वाले बयान के बाद दर्ज हुई शिकायत

स्वरा भास्कर ने हाल ही में फिल्म पद्मावत में जौहर सीन को लेकर विवादित बयान दिया था. इस बयान के बाद अब एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

Swara Bhasker
स्वरा भास्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पद्मावत को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने फिल्म में दिखाए गए जौहर सीन को लेकर आपत्ति जताई थी. एक्ट्रेस ने जौहर करने वाली महिलाओं को कायर कहा था. उनके इस बयान से देशभर में विवाद छिड़ गया है. लगातार लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. उनके इस बयान के बाद थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज की गई है.

स्वरा भास्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज

दरअसल, एक्ट्रेस के खिलाफ बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने स्वरा भास्कर के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस के इस बयान से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. कोतवाली थाने में दर्ज लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने क्षत्राणी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. इस शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई फिलहाल शुरू हुई नहीं हुई है. वहीं, एक्ट्रेस ने भी इसपर रिएक्ट नहीं किया है.

---विज्ञापन---

स्वरा भास्कर के बयान पर मचा बवाल

आपको बता दें कि एक इवेंट के दौरान स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर बात की थी. उन्होंने कहा था, “जब मैं फिल्म का सीन देख रही थी जिसमें सभी 800 महिलाएं जौहर करती हैं तो मैंने सोचा कि यार भगवान ना करे, लेकिन अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फिल्म आखिर मुझे क्या मैसेज दे रही है? मैं कायर जैसा महसूस करती कि मैं खुद की इज्जत बचाने के लिए अपनी जान नहीं ली.”

उन्होंने आगे कहा था, “क्या आप हमारे जैसे समाज में यही मैसेज देना चाहते हैं, जहां वैसे भी मुझे लगता है कि रेप एक महामारी की तरह फैल रहा है? क्या हम अपनी रेप सर्वाइवर्स को ये करना चाहते हैं कि आपको जीने का अधिकार नहीं है. कि अगर वो सम्मानित और बहादुर महिलाएं होती तो वो अपनी जान दे देती. ” हालांकि अपने इस बयान के वायरल होने के बाद स्वरा ने कहा कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘गाली देनी है तो सही बात पर…’ रानी पद्मावती को कायर कहने पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

First published on: Sep 03, 2026 12:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola