Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

नशे में टल्ली Salman Khan का भाई? Sohail की हरकतों पर चढ़ा Nirvaan का पारा, वीडियो ज़बरदस्त वायरल

बॉलीवुड के खान परिवार से जुड़ी हर खबर और तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। अब सलमान खान के भाई सोहेल खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोनों बेटों निरवाण और योहान के साथ बांद्रा में नजर आए।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 1, 2026 17:58
Share :
Sohail Khan

बॉलीवुड के खान परिवार से जुड़ी हर खबर और तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। अब सलमान खान के भाई सोहेल खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोनों बेटों निरवाण और योहान के साथ बांद्रा में नजर आए। वीडियो में सोहेल के चलने के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, 31 अगस्त की रात सोहेल खान अपने दोनों बेटों के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए। वायरल वीडियो में एक्टर की चाल थोड़ी लड़खड़ाती हुई नजर आती है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या सोहेल ने शराब पी रखी थी। हालांकि, सिर्फ कुछ सेकेंड के वीडियो के आधार पर इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती। वहीं, वीडियो में सोहेल के बेटे निरवाण के एक्सप्रेशन भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वह थोड़े गंभीर और परेशान नजर आए, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि शायद वह अपने पिता से नाराज हैं। हालांकि, इन अटकलों की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। कैमरे के सामने सोहेल ने अपने दोनों बेटों के साथ पोज दिया और इस दौरान बेटों का सहारा लेते हुए भी नजर आए। बाद में तीनों अलग-अलग तरफ से कार की ओर जाते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई सोहेल के लड़खड़ाने को लेकर सवाल कर रहा है तो कोई निरवाण के गंभीर एक्सप्रेशन पर चर्चा कर रहा है। फिलहाल सोहेल या उनके बेटे की तरफ से इस वीडियो को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे महज सोशल मीडिया की अटकलें हैं।

First published on: Sep 01, 2026 05:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola