नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद अब उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां सड़कें मलबे से पट गई हैं और तेज बहाव के कारण यातायात प्रभावित है। इसी बीच टीवी और फिल्म एक्ट्रेस आंचल मुंजाल भी उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के चलते घंटों तक फंसी रहीं। आंचल इन दिनों उत्तराखंड गई हुई थीं और 1 सितंबर को मुंबई लौटते वक्त उन्हें रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। आंचल ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के हालात की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इनमें तेज बहती नदियां, पहाड़ों से गिरा मलबा और सड़कों पर जमा पत्थर साफ नजर आए। एक्ट्रेस के मुताबिक, लैंडस्लाइड के कारण सड़क बंद हो गई थी और वह अपने दोस्तों के साथ करीब चार घंटे तक रास्ते में फंसी रहीं। आंचल ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे मुंबई के लिए निकली थीं, लेकिन आगे बढ़ने के बाद रास्ते में फंस गईं। उन्होंने लोगों को फिलहाल पहाड़ों पर घूमने का प्लान टालने की सलाह दी और सावधानी बरतने को कहा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने पहली बार अपनी आंखों के सामने बाढ़ का इतना डरावना मंजर देखा। आंचल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी’, ‘गुमराह’ और ‘कोई आने को है’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ में भी दिखाई दी थीं।
---विज्ञापन---
Landslide में फंसी Tv एक्ट्रेस! तबाही देख थम गईं सांसे ! डरावने मंजर की तस्वीरें ज़बरदस्त Viral
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद अब उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां सड़कें मलबे से पट गई हैं और तेज बहाव के कारण यातायात प्रभावित है। इसी बीच टीवी और फिल्म एक्ट्रेस आंचल मुंजाल भी उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के चलते घंटों तक फंसी रहीं।
First published on: Sep 02, 2026 05:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola